वीडियो देखिये, जल संकट से त्रस्त हुए लोग: विधायक के घर पहुंच रहे सैकड़ों रहवासी; सड़कों पर उतर आया आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ते जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर नजर आने लगा है। शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत से परेशान रहवासी शनिवार को बड़ी संख्या में विधायक रमेश मेंदोला के निवास की ओर निकल पड़े।
“पानी दो-पानी दो” के नारे गूंजते रहे
हाथों में खाली बर्तन और पानी की मांग को लेकर नारे लगाते हुए सैकड़ों लोग सड़कों पर दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान “पानी दो-पानी दो” के नारे गूंजते रहे। रहवासियों का कहना है कि कई इलाकों में दो-दो दिन तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है।
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा शहर
देश का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। लगातार आठ बार स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाले शहर में अब हजारों परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं।
घंटों तक टैंकरों का इंतजार
कहीं महिलाएं दूर-दूर तक पानी भरने जा रही हैं, तो कहीं लोग घंटों तक टैंकरों का इंतजार करने को मजबूर हैं। कई मोहल्लों में टैंकर आते ही पानी भरने की होड़ मच रही है।
बढ़ता जा रहा लोगों का आक्रोश
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं चक्काजाम किए जा रहे हैं तो कहीं मटके फोड़कर नाराजगी जताई जा रही है।
पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं
रहवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। गर्मी के इस मौसम में जल संकट अब शहर का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!