खबर
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला: बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अक्टूबर 2026, 5:45 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली के इंतजामों को बताया युद्ध जैसे हालात
जीतू पटवारी ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्रेनों को रद्द किए जाने, नेताओं को हिरासत में लेने और दिल्ली की सीमाओं पर कीलें बिछाने जैसे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी में युद्ध जैसे हालात बना दिए गए हैं।

पटवारी के मुताबिक, युवाओं को जंतर-मंतर पर अपनी बात रखने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने सवाल किया कि जब युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी बात रखने का अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा है?

बोले- जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज
पटवारी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि विरोध को दबाने से असंतोष खत्म नहीं होगा, बल्कि और बढ़ेगा। उन्होंने कहा, 'जितना दबाओगे, ज्यादा ताकत से विद्रोह चालू हो जाएगा। दिल्ली में रोकोगे तो मध्य प्रदेश के शहरों में शुरू हो जाएगा। देश के सभी शहरों में चालू हो जाएगा।'

उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं की बात सुनने और उन्हें प्रदर्शन करने से नहीं रोकने की अपील की। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह होनी चाहिए।

संविधान से मिला है विरोध का अधिकार
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार संविधान से मिला है। उन्होंने कहा कि देश सभी नागरिकों का है और सरकार को लोगों की आवाज सुननी चाहिए।

पटवारी ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए किए गए इंतजाम सरकार की चिंता और असहजता को दर्शाते हैं। हालांकि, ये उनके राजनीतिक आरोप हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
पटवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कथित वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इन आरोपों की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का प्रयास कर रही है।

पटवारी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, तो कांग्रेस महाभियोग सहित संवैधानिक विकल्प अपनाने की मांग पर कायम रहेगी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

20 minutes ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

38 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 1 hour ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 1 hour ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 2 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!