खबर
Top News

वीडियो देखिये, भीषण आग से ऑफिस के दस्तावेज जलकर खाक: सब्जी की दुकान में सामान नष्ट; इस कारण का हुआ खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 12:14 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बुधवार की सुबह इंदौर के अलग-अलग इलाकों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। लसुडिया से लेकर खंडवा रोड और रेडिसन चौराहे तक दमकल की गाड़ियां दौड़ती नजर आईं। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति और दस्तावेजों को भारी नुकसान पहुंचा।

बेलमोर्ट पार्क: गार्ड ने देखा धुआं, तब तक बहुत देर हो चुकी थी
लसुडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस ऑफिस में सुबह करीब पांच बजे आग लगी, जहां टाउनशिप बिल्डर का कार्यालय भी है। गार्ड ने धुआं उठते देखा और अलर्ट किया, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। आसपास के लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली।

फायर ब्रिगेड के एएसआई सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में दमकल दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। तब तक ऑफिस का पूरा सामान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

खंडवा रोड: शॉर्ट सर्किट से सब्जी दुकान राख
खंडवा रोड स्थित अनुराधा नगर में भी अलसुबह बबली पति प्रीतम सिंह की सब्जी दुकान में आग लग गई। दुकान का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग ने करीब एक हजार लीटर पानी डालकर आग बुझाई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है।


संबंधित समाचार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने गूगल पर नंबर खोजना पड़ा महंगा
Top News

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने गूगल पर नंबर खोजना पड़ा महंगा:लिंक क्लिक करते ही महिला के खाते से 1 लाख पार

5 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम बोले-चित्रकूट में अतिक्रमण भी बाढ़ की वजह; प्रभावितों से मिले, मंदाकिनी उफान पर, कई इलाके जलमग्न

12 minutes ago
फिर धंसी सड़क
Top News

फिर धंसी सड़क:17 दिन में तीसरी घटना; पैचवर्क के बाद बना गड्ढा, करोड़ों के खर्च पर सवाल

23 minutes ago
नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
Top News

नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:मुंबई से डिलीवरी देने आई थी; घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

41 minutes ago
हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप
Top News

हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप:चाकू गर्दन पर रखकर दी धमकी; केस दर्ज, आरोपी फरार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुस्लिमों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक

about 1 hour ago
थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत
Top News

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में सैकड़ों लोग लापता, इतने किए रेस्क्यू, इतने भारतीय भी लापता

about 2 hours ago
गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

about 13 hours ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

about 13 hours ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

about 14 hours ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 14 hours ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 14 hours ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 15 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 15 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 15 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 16 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 16 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 16 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!