वीडियो देखिये, खुलासा फर्स्ट की खबर का बड़ा असर: फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर मारा छापा; चार आरोपी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू।
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद महू के बसी पीपरी गांव में लकवा का इलाज करने वाले कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संजीवनी क्लिनिक पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए सज्जन सिंह पंवार समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि महू एसडीएम राकेश परमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। मामला जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक शाहरुख हुसैन द्वारा की गई शिकायत के बाद सामने आया था।
इंजेक्शन लगाने के तीन दिन बाद पिता की मौत का आरोप
शाहरुख हुसैन ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके पिता बाला हुसैन का सज्जन सिंह पंवार से इलाज कराया गया था। कथित तौर पर इंजेक्शन लगाए जाने के तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्लिनिक की जांच शुरू की।
इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड 74 के पार्षद पति सुनील हार्डिया की काकी की भी कथित तौर पर सज्जन सिंह पंवार के इलाज के बाद मौत होने का आरोप लगाया गया है।
अलग-अलग राज्यों से इलाज कराने आते हैं मरीज
स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, सज्जन सिंह पंवार के पास लकवा का इलाज कराने के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी मरीज पहुंचते हैं। उन पर इलाज के दौरान कथित लापरवाही से करीब 200 मरीजों की मौत होने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
कार्रवाई रोकने की कोशिश का भी आरोप
प्रशासन की टीम जब क्लिनिक पर कार्रवाई के लिए पहुंची तो कथित तौर पर सज्जन सिंह पंवार के साथ मौजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस ने ऐसे तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। क्लिनिक को सील कर दिया गया है और वहां मौजूद दस्तावेजों तथा अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है।
जांच के बाद दर्ज हो सकता है आपराधिक केस
पुलिस हिरासत में लिए गए सज्जन सिंह पंवार से इलाज, मरीजों और क्लिनिक से जुड़े दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कथित फर्जी इलाज के आरोपों की जांच में क्या सामने आता है और मरीजों की मौत से जुड़े आरोपों की सच्चाई क्या है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!