वीडियो देखिये, क्या वाकई जहरीला है इस शहर का पानी: इस इलाके में पहुंचे महापौर; झूठे और भ्रामक आरोपों का ऐसे किया खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी की गुणवत्ता को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू पटवारी की रिपोर्ट की पोल खोल दी है जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दावों को सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए सुदामा नगर क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचकर नल का पानी पिया। महापौर ने इस तरह जीतू पटवारी के “झूठे और भ्रामक आरोपों” का खुलासा कर दिया और रिपोर्ट की पोल खोल दी।
दरअसल, कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि इंदौर शहर का लगभग 90 प्रतिशत पानी जहरीला है। उन्होंने विशेष रूप से सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को पीने योग्य नहीं बताते हुए कहा था कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। पटवारी ने यह दावा एक कथित जांच रिपोर्ट के आधार पर किया था।
इसी रिपोर्ट और दावों को गलत साबित करने के लिए सोमवार सुबह महापौर सुदामा नगर के उन घरों में पहुंचे, जिनका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया था। यहां उन्होंने स्थानीय रहवासियों के बीच सार्वजनिक रूप से नल का पानी पीकर यह संदेश दिया कि पानी पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी राय भी जानी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, जीतू पटवारी का झूठ अब जनता के सामने आ चुका है। जिस सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को वह जहरीला बता रहे थे, उसी पानी को मैंने लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से पिया है। जिस स्थान से उन्होंने सैंपल लिया था, वहीं का पानी मैंने पिया और पिछले कई महीनों से यहां के रहवासी भी यही पानी पी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने 240 सैंपल लेने का दावा किया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से केवल 130 लोगों की सूची जारी की गई। महापौर ने कहा कि यदि बाकी नाम भी उपलब्ध कराए जाएं तो उन स्थानों की भी जांच कराई जाएगी।
इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी महापौर के दावों का समर्थन किया। एक रहवासी ने बताया कि जब से नर्मदा लाइन आई है, तब से यहां गंदा पानी नहीं आया। नर्मदा लाइन का पानी पूरी तरह साफ है। हम पिछले कई महीनों से यही पानी पी रहे हैं और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
रहवासी ने यह भी कहा कि उन्होंने नगर निगम में पानी को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उनके अनुसार कांग्रेस के कुछ लोग इलाके में आए थे, लेकिन बाद में क्या रिपोर्ट तैयार की गई, इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को नहीं दी गई।
महापौर ने कांग्रेस पर इंदौर की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा, यदि रिपोर्ट इतनी गंभीर थी तो उसे तीन महीने तक दबाकर क्यों रखा? कुछ सीमित मामलों को आधार बनाकर पूरे इंदौर को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इंदौर की पहचान स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए है, ऐसे में शहर की छवि खराब करने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!