वीडियो देखिये, बाइक सवारों ने 13 वर्षीय मासूम को कैसे उड़ाया: सड़क पर बेहोश होकर गिरा बच्चा; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाले वाहनों के कारण एक बार फिर मासूम की जान पर बन आई। एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से जा रहे 13 वर्षीय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा सड़क पर दूर तक उछलकर गिरा और मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। घायल की पहचान हर्ष नामदेव (13) के रूप में हुई है। वह साइकिल से जा रहा था, तभी दो युवक तेज रफ्तार बाइक से आए और उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक मौके पर रुक गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी टक्कर कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चे और उसके पिता कुंदन नामदेव के बयान भी दर्ज कर लिए गए। एरोड्रम टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। आज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ

बाइक चोरी के बाद चोरों की ‘चिट्ठी’:लिखा- पुलिस को बताया तो गाड़ी नहीं मिलेगी; सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

रक्षाबंधन पर मंत्री का सुरों वाला अंदाज:बुजुर्गों संग गाया; नाचे और बांटी खुशियां

युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी:होटल रेटिंग से मुनाफे का दिया झांसा; पहले छोटे रिटर्न देकर जीता भरोसा

नर्मदा स्नान के दौरान हादसा:होटल मैनेजर की मौत; अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप

देखिये वीडियो, नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही:17 की मौत; 300 से ज्यादा लोग लापता, इनमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल

श्रीराम मंदिर के मालिक कौन:68 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला; राजस्व विभाग संभालेगा प्रबंधन

देखिये वीडियो, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा:नंदी हॉल में की घुसने की कोशिश; बैरिकेडिंग तोड़कर दानपेटियों पर चढ़े, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट

वर्दी में दिखी इंसानियत:सड़क पर गिरी दिव्यांग युवती के लिए डीसीपी ने रोकी अपनी गाड़ी; पहुंचाया अस्पताल

पूर्व एयर होस्टेस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:डायपर में छिपाकर ले जा रही थी; पैकेट बनाकर बेचने की थी तैयारी, पहले भी जा चुकी है जेल

चार साल में 70 लाख रुपए की वसूली कर चुका है गुंडा मुख्तियार:पार्टनर भी बना आरोपी; कब्जेबाज को भेजा जेल

आसमान का सफर बना आफत:फ्लाइट घंटों लेट; एसी बंद होने से गर्मी में यात्री बेहाल

अंडरपास में स्कूली बच्चों की मैजिक फंसने पर मुख्यमंत्री सख्त:चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी दर्ज हुआ केस

केदारनाथ में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!