वीडियो देखिये, शादी में आतिशबाजी बनी खतरा: गार्डन से बस्ती तक पहुंच रहीं चिंगारियां; दो बार लगी आग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शादी समारोहों के दौरान की जा रही लापरवाह आतिशबाजी अब आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। राहुल गांधी नगर क्षेत्र के रहवासी इन दिनों लगातार हो रही घटनाओं से दहशत में हैं। इलाके के पास स्थित राधा कृष्ण गार्डन और अहिल्या गार्डन में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान तेज आतिशबाजी की जाती है, जिसकी चिंगारियां उड़कर सीधे बस्ती तक पहुंच रही हैं।
हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान छोड़ी गई आतिशबाजी की चिंगारी बिजली के डीपी के पास झाड़ियों में जा गिरी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
रहवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह एक चिंगारी घर के पास पड़े कचरे के ढेर में गिरने से आग लग गई थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
स्थानीय निवासी कृष्ण मंसारे के अनुसार, शादी के सीजन में गार्डन में लगातार कार्यक्रम आयोजित होते हैं और हर बार बिना किसी सुरक्षा मानकों के तेज आतिशबाजी की जाती है। गार्डन के बिल्कुल पास घनी बस्ती होने के कारण चिंगारियां सीधे घरों तक पहुंच जाती हैं, जिससे जान-माल का खतरा लगातार बना रहता है।
रहवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गार्डन संचालकों पर सख्ती की जाए और आतिशबाजी पर स्पष्ट नियम लागू किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात पर काबू पाया जा सके।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!