वीडियो देखिये, खेत में किसान और सीमा पर जवान: समृद्धि संकल्प सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री; किसानों की लागत कम और आमदनी डबल करना लक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालापीपल में आयोजित किसान समृद्धि संकल्प सम्मेलन में कहा कि किसान मुस्कुराए तो मुस्कुराता जहां है, इन्हीं की मेहनत से महकता अपना हिंदुस्तान है। खेत में किसान और सीमा पर जवान, दोनों का सम्मान यह है भाजपा की पहचान। हमने पारस पत्थर से सोना बनते नहीं देखा है लेकिन अगर सूखे खेत को पानी मिल जाए तो जैसे बूढ़े को जवानी मिल जाए। खेत अपना सोना हो जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में रहते हुए किसान को भगवान के समान पूजने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करती है। किसानों की लागत कम और आमदनी डबल करने के लिए हमारी सरकार ने एमएसपी पर फसल खरीदने का काम किया। आज का दिन अद्भुत है। संयोग से विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस है।
उन्होंने कहा कि शाजापुर पर नेवज, लखुंदर, टिलर, चिलर और पार्वती जैसी पांच नदियों की कृपा है। शाजापुर सोना उगलने वाली, कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने वाली और संगठन का सूर्य चमकाने वाली धरती है। जो धरती को हरियाली का उपहार देते हैं, वही आने वाले कल को आकार देते हैं।
डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीकेसी योजना से हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से 15 जिले राजस्थान के और 13 जिले (श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, गुना, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, नीमच, मंदसौर) मध्य प्रदेश के सिंचित होंगे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने उत्तर प्रदेश के साथ भी केन- बेतवा नदी जोड़ो अभियान 1 लाख करोड़ का एमओयू किया। दुनिया की कोई भी ताकत हमारा रास्ता नहीं रोक सकती। हम सभी वर्गों के कल्याण के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार गरीब से गरीब आदमी की जिंदगी में बेहतर करने के लिए किसान, युवा, महिला, गरीब सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम करती रहेगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!