वीडियो देखिये, 'सेटलमेंट' के बाद पांच नंबर में पानी आया या नहीं: कांग्रेस नेता ने साधा निशाना; सोशल मीडिया पर विधायक और महापौर दोनों घिरे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्रमांक-5 में पानी की टंकियों को लेकर मंगलवार को जो राजनीतिक घमासान मचा और बुधवार को जिस तेजी से शांत हो गया उस पर अब सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल हो रही एक पोस्ट में सीधे सवाल उठाया गया है कि यह विवाद जनता की लड़ाई था या महज राजनीतिक सौदेबाजी?
"जो टंकियां आधी थीं, वो अचानक लबालब कैसे भर गईं?"
कांग्रेस नेता अमीनुल सूरी ने भी सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में इस मुलाकात पर निशाना साधा है। पोस्ट में कटाक्ष किया गया है कि जिस क्षेत्र में महीनों से टंकियां आधी खाली रहती थीं, गरीब महिलाएं खाली मटकी लेकर दर-दर भटकती थीं और रोज पानी के लिए गुहार लगाई जाती थी वहां विधायक और महापौर के बीच "सुलह" होते ही अचानक पानी की सप्लाई सुचारु हो गई। पोस्ट में पूछा गया-"आखिर ऐसा कौन सा चमत्कार हो गया? क्यों बाबा को जनता की पीड़ा अचानक दिखाई देने लगी?"
"लड़ाई जनता की नहीं, अहंकार और वर्चस्व की थी"
पोस्ट में दो टूक कहा गया है कि यह संघर्ष कभी आम नागरिक के हित के लिए था ही नहीं। एक तरफ विधायक महेंद्र हार्डिया अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर रहे थे, तो दूसरी तरफ महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनके प्रतिनिधि विधानसभा-5 को अपनी जागीर समझे बैठे थे। बीच में पिसती रही आम जनता प्यासी, परेशान और बेबस।
कड़वा सच: पानी आज भी नहीं मिला
पोस्ट का सबसे तीखा हिस्सा वह है जहां दावा किया गया है कि "सेटलमेंट" के बावजूद जमीनी हकीकत नहीं बदली। पांच नंबर की जनता आज भी टैंकरों के पीछे भाग रही है, गरीब परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पोस्ट में सवाल दागा गया "अगर समाधान था तो हुआ क्यों नहीं? और अगर नहीं हुआ, तो यह सेटलमेंट किस बात का था?"
दोनों नेताओं को टैग कर मांगा जवाब
पोस्ट के अंत में विधायक हार्डिया और महापौर भार्गव दोनों को सीधे टैग करते हुए जवाब मांगा गया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग इसे शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि "पानी की टंकियों से ज्यादा राजनीति के सौदे भरे गए।"
फिलहाल न विधायक हार्डिया की तरफ से और न ही महापौर कार्यालय की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है, लेकिन सवाल जो जनता पूछ रही है, वह बेहद सीधा है- राजनीतिक सुलह हो गई, पर नल में पानी कब आएगा?
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!