वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान: यह पाप नहीं, महापाप; दोषियों को कानून और भगवान दोनों देंगे दंड
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मंदिर के धन में गड़बड़ी हुई है तो यह केवल पाप नहीं, बल्कि "महापाप" है। उन्होंने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) और देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस विषय पर अपनी बात रखी थी और आज भी उसी पर कायम हैं। उन्होंने कहा, "हमने पूर्व में भी कहा था कि यह पाप नहीं, बल्कि महापाप है और भगवान इसका दंड देंगे। देश की कानून-व्यवस्था और एसआईटी की जांच पर हम सबको पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। जांच जारी है और हमें पूरा भरोसा है कि सभी दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलेगा।"
कानून और सरकार पर जताया भरोसा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था निष्पक्ष रूप से काम कर रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और जांच एजेंसियां अपना दायित्व निभा रही हैं, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हमें इस देश के कानून और इस देश की सरकार पर पूरा भरोसा है। जिन्होंने यह पाप किया है, उन्हें भगवान भी दंड देगा और एसआईटी की जांच के बाद सरकार भी उचित कार्रवाई करेगी। हमें पूरा विश्वास है।"
एसआईटी कर रही है मामले की जांच
गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है। जांच के तहत आरोपियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है और जांच एजेंसियां साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद इस मामले को लेकर धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!