देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए: गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले में पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। रकम गाड़ी के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खानों में छिपाकर रखी गई थी।
तीन लोगों को गिरफ्तार किया
टीम ने सरपंच के घर को घेर लिया। भवानी शंकर मीणा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दो आरोपी भी शामिल हैं।
पुलिस जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है, कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
शुरुआती जांच में रकम के नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सरपंच के घर संदिग्ध लोगों के पहुंचने की मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, शामगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बरखेड़ा उदा गांव के सरपंच भवानी शंकर मीणा के घर दो संदिग्ध लोग पहुंचे हैं।
उनकी स्कॉर्पियो में अवैध नकदी होने की जानकारी भी मिली थी। सूचना के आधार पर शामगढ़, सुवासरा और भानपुरा थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने सरपंच के घर पहुंचकर घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान भवानी शंकर मीणा (49), मोहम्मद इस्लाम (47) और सूर्य प्रकाश गंगवार (59) को हिरासत में लिया गया।
पुलिस को गाड़ी में मिले विशेष गुप्त खाने
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इस्लाम और सूर्य प्रकाश गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं।
पूछताछ के दौरान उनके मध्य प्रदेश आने की वजह स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस स्कॉर्पियो को शामगढ़ थाने ले गई।
वहां मैकेनिक की मदद से गाड़ी की बारीकी से जांच कराई गई। इस दौरान वाहन के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त खानों का पता चला।
इनसे कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
नशे की तस्करी से कनेक्शन की जांच
पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकदी के परिवहन में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
नशीले पदार्थों की तस्करी से संभावित संबंध को लेकर भी जांच जारी है। फिलहाल इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।
आयकर विभाग को दी जानकारी
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है।
आगे की जांच में रकम के स्रोत, उसके स्वामित्व और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!