वीडियो देखिये, कॉलेज की मस्ती या उत्पात: इस हॉस्टल में हंगामे का वीडियो वायरल: विश्वविद्यालय ने मांगी रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों के देर रात जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में छात्र तेज शोर-शराबे के बीच उछल-कूद करते, सामान फेंकते और कथित रूप से तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। घटना सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
परीक्षा के बाद ऐसे मनाया जश्न
जानकारी के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के छात्रों की परीक्षाा संपन्न होने के बाद हॉस्टल में अनौपचारिक फेयरवेल जैसा माहौल बना हुआ था। बताया जा रहा है कि यह जश्न देर रात शुरू हुआ और सुबह करीब 4 बजे तक चलता रहा। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा सीमा लांघते हुए हॉस्टल परिसर में अव्यवस्था और कथित तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिससे मामला अब विवाद का रूप ले चुका है।
समूह बनाकर किया हंगामा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र समूह बनाकर शोर मचा रहे हैं, कुर्सियां व अन्य सामान इधर-उधर फेंक रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे कॉलेज जीवन की “आखिरी रात की मस्ती” बता रहे हैं, तो कई इसे अनुशासनहीनता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य करार दे रहे हैं।
कॉलेज प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट तलब
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति ने कॉलेज प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता, घटनाक्रम और इसमें शामिल छात्रों की भूमिका की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल
फिलहाल कॉलेज प्रबंधन हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल कर रहा है। माना जा रहा है कि यदि तोड़फोड़ या अनुशासनहीनता की पुष्टि होती है, तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जैसे जुर्माना, निलंबन या अन्य अनुशासनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
डायरेक्टर बोले-कुछ छात्रों ने नशे में किया हंगामा
इस बारे में खुलासा फर्स्ट से बातचीत में आईईटी विभाग के प्रमुख डॉ.प्रतोष बंसल ने कहा कि यह कोई विवाद नहीं बल्कि छात्रों की मस्ती का मामला है जिसमें उन्होंने तोड़फोड़ की है। कुछ छात्रों ने नशे में यह हरकत की है। ऐसे छात्रों को कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा।
घटना की जानकारी कुलगुरु को दी
आईईटी विभाग के प्रमुख डॉ.प्रतोष बंसल ने यह भी बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई को दे दी है। इस मामले में कुलगुरु ने स्पष्ट कहा है कि इस घटना में शामिल विद्यार्थियों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा और नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छात्राें से वसूलेंगे नुकसान, डिग्री भी रोकेंगे
भंवरकुआ पुलिस ने इस बारे में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आईटी कैंपस खंडवा रोड के हॉस्टल का है वहां के डायरेक्टर बंसल ने बताया कि कल स्टूडेंट्स की परीक्षा खत्म होने पर विदाई पार्टी मनाई गई थी जिसमें यह उत्पात मचाया गया है। इसके लिए उनके खिलाफ आंतरिक विभागीय कार्रवाई कर नुकसान की वसूली की जा रही है । इसके साथ ही उनकी डिग्री भी रोकी जाएगी। डायरेक्टर के अनुसार यह किसी प्रकार का कोई विवाद या लड़ाई झगड़ा नहीं है तथा पुलिस थाने में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
संबंधित समाचार

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!