खबर
Top News

वीडियो देखिये, खुद को बताया नारकोटिक्स और क्राइम ब्रांच का अधिकारी: युवक को रोका रास्ते में; ड्रग्स मामले में फंसाने की दी धमकी, विरोध करने पर भाग खड़े हुए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 3:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और क्राइम विभाग का अधिकारी बताने वाले एक गुमनाम व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवक और उसके परिजनों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति ने ड्रग्स खरीदने-बेचने के मामले में फंसाने की धमकी दी और उसे पूछताछ के नाम पर अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया। परिजनों के विरोध और पुलिस बुलाने की बात कहने के बाद वह मौके से निकल गया।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी क्षेत्र से खातीवाला टैंक की ओर जा रहे युवक देवांश को रास्ते में एक व्यक्ति ने रोक लिया। युवक के साथ मौजूद लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने खुद को क्राइम विभाग से जुड़ा अधिकारी बताया, जबकि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था।

ड्रग्स मामले में नाम आने की बात कहकर डराने का आरोप
परिजनों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति ने देवांश से कहा कि ड्रग्स से जुड़े मामले में किसी व्यक्ति का नाम सामने आया है और उसका बेटा पकड़ा गया है। इसके बाद उसने देवांश का नाम लेते हुए दावा किया कि उसके किसी ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। आरोप है कि उसने देवांश को एक कार्यालय चलने के लिए कहा और विरोध करने पर धमकी भी दी। दोनों व्यक्ति सिविल ड्रेस में थे और एक्टिवा वाहन पर आए थे।

खुद को मनीष रिजवानी बताने वाले व्यक्ति पर सवाल
परिजनों के मुताबिक, युवक को रोकने वाले व्यक्ति का नाम मनीष रिजवानी है। बताया जा रहा है कि मनीष रिजवानी की सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में प्रॉपर्टी से जुड़ी गतिविधियां हैं और वह करीब 30 वर्ष का है। परिजनों का कहना है कि मनीष ने पुलिस विभाग में अपनी पहचान होने की बात भी कही थी।

रिकॉर्डिंग होने और पुलिस बुलाने की बात पर चले गए
घटना के दौरान परिजनों ने बातचीत की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति से कहा कि यदि वह वास्तव में अधिकारी है तो पुलिस के सामने बात की जाए। परिजनों के अनुसार, जब पुलिस बुलाने की बात कही गई और विरोध बढ़ा तो दोनों व्यक्ति वहां से चले गए। परिवार ने सवाल उठाया है कि आखिर युवक को रोकने वाले व्यक्ति असली अधिकारी थे या फर्जी बनकर डराने का प्रयास कर रहे थे।

परिवार ने जांच की मांग की
परिजनों का कहना है कि घटना के समय परिवार में शोक का माहौल था, क्योंकि उनके नाना का निधन हुआ था। इसके बावजूद युवक को रोककर परेशान किया गया। परिवार ने पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा है कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को धमका रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल मामले में संबंधित व्यक्ति की पहचान, उसकी भूमिका और उसके द्वारा किए गए दावों की पुलिस स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 2 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 2 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 3 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 3 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 3 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 3 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 3 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 3 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 4 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 4 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 4 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 4 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 4 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!