वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल फायरिंग केस के सभी आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में पिस्टल से फायर कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, घटना 18 मई 2026 की रात करीब 11 बजे अशरफी कॉलोनी, खजराना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में बच्चों के झगड़े को लेकर हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।
इसी विवाद के दौरान वसीम नामक व्यक्ति पर उसके सामने रहने वाले कुछ लोगों ने पिस्टल से पैर में फायर कर दिया। इस हमले में वसीम घायल हो गया, जिसके बाद परिजन और फरियादी सोनू पिता बबलू खान ने खजराना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 383/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद उर्फ गोलू खान (24), सोहेल खान (22), यासीन खान (24) और निसार मोहम्मद शामिल हैं, जो सभी खजराना क्षेत्र और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!