वीडियो देखिये, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 16 मकानों के अवैध हिस्से तोड़े; मास्टर प्लान सड़क निर्माण की बाधा हटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में मास्टर प्लान सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहे तक प्रस्तावित सड़क में बाधा बन रहे 16 मकानों के अवैध हिस्सों को निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति न बने।
सुबह से ही इंदौर नगर निगम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। निगम अधिकारियों ने पहले क्षेत्र का निरीक्षण किया और फिर मशीनों की मदद से सड़क में आ रहे निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान निगम की चार से अधिक टीमें अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहीं।
नगर निगम के रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क निर्माण में कई मकानों के हिस्से बाधा बन रहे थे, इसलिए संबंधित मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। रहवासियों को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि वे स्वयं अवैध हिस्सों को हटा लें, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।
अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में कुल 78 मकान चिन्हित किए गए थे। इनमें से अधिकांश रहवासियों ने नोटिस मिलने के बाद खुद ही निर्माण का बाधक हिस्सा हटा लिया था। लेकिन 16 मकान मालिकों ने निगम के निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके बाद निगम कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के लिए निगम ने 5 पोकलेन और 5 जेसीबी मशीनों को लगाया। सुबह शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक लगातार जारी रही। मकानों के उन हिस्सों को हटाया गया जो प्रस्तावित सड़क की सीमा में आ रहे थे।
पूरे अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन को आशंका थी कि कार्रवाई के दौरान विरोध हो सकता है, लेकिन स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का बड़ा विवाद सामने नहीं आया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से बातचीत कर सड़क निर्माण के महत्व को समझाया था और स्वयं बाधक हिस्सों को हटाने की अपील की थी।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मास्टर प्लान सड़क बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लंबे समय से बनी जाम की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!