वीडियो देखिये, सिटी बस में यात्री से अभद्रता का आरोप: टिकट मांगने पर परिचालक से विवाद; पुलिस थाने में शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की अटल सिटी बस सेवा में यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। इस बार एक यात्री ने आरोप लगाया है कि टिकट मांगने पर बस परिचालक ने न केवल उसके साथ कहासुनी की, बल्कि हाथापाई और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। घटना के बाद पीड़ित ने हीरानगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि परिचालक ने टिकट की राशि ऑनलाइन लेने से इंकार किया और नकद राशि मांगी।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिनेश लोठे अटल सिटी बस में सफर कर रहे थे। जब बस चंद्रगुप्त चौराहे के पास पहुंची, तब उन्होंने बस परिचालक से यात्रा का टिकट मांगा। आरोप है कि टिकट देने के बजाय परिचालक उनसे बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
हाथापाई और अभद्र भाषा का आरोप
दिनेश लोठे का आरोप है कि विवाद के दौरान बस परिचालक ने उनके साथ हाथापाई की और अपशब्द कहे। घटना के दौरान बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने केवल टिकट की मांग की थी, लेकिन परिचालक ने बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया।
हीरानगर थाने में दिया आवेदन
घटना के बाद दिनेश लोठे ने हीरानगर पुलिस थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, घटना में शामिल बस का क्रमांक एमपी 09 एफए 8539 है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
अटल सिटी बस सेवा में परिचालकों और यात्रियों के बीच विवाद के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कई बार टिकट को लेकर कहासुनी, अभद्र व्यवहार और मारपीट की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
ऐसे मामलों के बाद भी यात्रियों के व्यवहार और सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब इस ताजा मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। वहीं, संबंधित बस परिचालक और सिटी बस प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!