वीडियो देखिये; दो वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात से बनी सियासत की उजली तस्वीर: सनातन पर चली बात; कांग्रेस नेता ने जोर देकर ऐसा कहा तो भाजपा नेत्री ने दिया यह जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा की वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर आमने-सामने आए। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात का वीडियो वायरल होते ही चर्चाओं में आ गया। इस दौरान दोनों के बीच सनातन पर काफी देर तक तार्किक संवाद भी हुआ। यह बातचीत अब चर्चा का विषय बन गई है। वायरल वीडियो में जहां एक ओर वैचारिक मतभेद साफ नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर संवाद की मर्यादा और आपसी सम्मान भी उतनी ही मजबूती से दिखाई देता है। भोजशाला पर मप्र हाई कोर्ट के निर्णय के बाद दिग्विजय सिंह इंदौर आए हैं।
मुलाकात के दौरान उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए स्नेहपूर्ण संबोधन किया। इस पर दिग्विजय सिंह ने स्वयं को घोर सनातन धर्म का मानने वाला बताते हुए कहा कि वे पहले भी यह घोषणा कर चुके हैं और अब फिर दोहरा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कहने के बाद ही सनातन शब्द का इस्तेमाल बढ़ा, जिस पर उषा ठाकुर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वे अनादि काल से सनातन परंपरा से जुड़ी हैं और हिंदू धर्म की अनुयायी रही हैं।
संवाद के दौरान दिग्विजय सिंह ने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा- क्या हम सनातन के दुश्मन हैं? उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए नर्मदा परिक्रमा और व्रत जैसे उदाहरण भी सामने रखे। इस पर उषा ठाकुर ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वे उन्हें पक्का सनातनी मानती हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से वे इसे उतनी स्पष्टता से स्वीकार नहीं करते। इस पर दिग्विजय सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे अब सार्वजनिक रूप से भी इसे स्वीकार कर रहे हैं।
बातचीत के दौरान उषा ठाकुर ने हाईकोर्ट के हालिया फैसले का सम्मान करने की बात कही, जिसे भोजशाला प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि यह कैसे मान लिया गया कि उन्होंने उस फैसले का विरोध किया है। उषा ठाकुर ने जवाब में कहा कि उन्होंने यह बात सुनी है।
दिग्विजय सिंह ने भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्णय का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के नियमों और स्थापित परंपराओं के अनुरूप ही आगे कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जामा मस्जिद, बनारस सहित अन्य कई मामले पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे में भोजशाला जैसे एएसआई संरक्षित स्थल पर पूजा-अनुष्ठान से जुड़े अंतिम निर्णय का अधिकार भी सर्वोच्च न्यायालय के पास ही होगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में कई दावों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, इसलिए पूरे फैसले की गहराई से जांच आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सामाजिक चेतना और सौहार्द के संवेदनशील माहौल के बीच किसी एक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं है। सभी निर्णय कानून और संविधान की मर्यादा में रहकर ही होने चाहिए, और अंततः इस मामले में अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ही लिया जाएगा।
यह संवाद केवल दो नेताओं के बीच बहस भर नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक परंपरा का एक उदाहरण भी बना, जहां तीखे वैचारिक मतभेदों के बावजूद संवाद की गरिमा और व्यक्तिगत सम्मान कायम रहा। आज के राजनीतिक माहौल में, जहां संवाद अक्सर टकराव में बदल जाता है, वहां यह मुलाकात इस बात का संकेत देती है कि असहमति के बीच भी संवाद संभव है और यही लोकतंत्र की असली ताकत है। कांग्रेसी नेता अशोक धवन और मनोहर धवन के बड़े भाई सूरज प्रकाश धवन के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह जी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!