देखिए वीडियो: बाढ़ में मौत का आंकड़ा 900 पार; हजारों लापता, अज्ञात शवों को दफनाना शुरू, सैकड़ों कब्रें तैयार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। हादसे में अब तक 919 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4,200 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शव बरामद होने के बाद प्रशासन के सामने उनकी पहचान और सुरक्षित रखे जाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
चितवन के देवघाट जंगल में अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के लिए सैकड़ों कब्रें तैयार की गई हैं। प्रशासन के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 196 अज्ञात शवों को दफनाया जा चुका है।
लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण कई शवों की स्थिति खराब हो गई है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
प्रशासन ने प्रत्येक शव को एक विशेष पहचान नंबर दिया है और उसका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। शवों से लिए गए नमूनों को सुरक्षित रखा जा रहा है, ताकि बाद में DNA जांच के जरिए उनकी पहचान की जा सके और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा सके।
हजारों लोगों के अब भी लापता होने के कारण शवों की पहचान की यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं।
नेपाल में भारतीय फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीम भी तैनात
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत की फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीमें नेपाल में राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।
19 सदस्यीय भारतीय फोरेंसिक टीम काठमांडू पहुंचकर काम शुरू कर चुकी है। टीम बाढ़ में मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए DNA सैंपल की जांच में नेपाली अधिकारियों की मदद करेगी।
इसके अलावा भारतीय टनल रेस्क्यू टीम ने चिलिमे और लांगटांग स्थित हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में नेपाल सेना के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया है।
हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में करीब 898 कर्मचारी अब भी फंसे हुए हैं। राहत और बचाव दल सुरंगों तक पहुंचने और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सबसे बड़ी चुनौती: पहचान और बचाव
नेपाल में हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। एक तरफ हजारों लोगों की तलाश जारी है, वहीं दूसरी ओर बरामद शवों की पहचान करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। DNA जांच, शवों का रिकॉर्ड और परिजनों के सैंपल इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!