पहले लगाया रिश्वतखोरी का आरोप: अब एक्टर ने अपना बयान पलटा; बोले- पुलिस ने नहीं मांगे पैसे, मैनेजर ने कही ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मॉडल और एक्टर कपिल खादीवाला के इंदौर पुलिस पर रिश्वत मांगने के आरोपों का मामला अब नया मोड़ ले चुका है।
आरोपों से अलग बयान दिया
सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ 4 मिनट 46 सेकंड का वीडियो जारी करने वाले कपिल खादीवाला ने कनाडिया पुलिस के सामने अपने ही आरोपों से अलग बयान दिया है।
अब दी ये सफाई
पूछताछ में उन्होंने कहा कि पुलिस ने न तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया और न ही रिश्वत मांगी। उन्हें इस बारे में जानकारी अपने मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी से मिली थी।
दूसरी ओर, मैनेजर ने अपने आरोप दोहराते हुए दावा किया है कि पुलिस ने शूटिंग के दौरान उनसे खर्चा-पानी मांगा था।
कपिल ने पुलिस को क्या बताया?
वीडियो वायरल होने के बाद कनाडिया पुलिस ने कपिल खादीवाला को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस देकर बुलाया था।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान पुलिस के व्यवहार और पैसे मांगने की जानकारी उन्हें मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने दी थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
कपिल ने वीडियो में इंदौर पुलिस को शर्मनाक बताते हुए रिश्वतखोरी, परेशान करने और शूटिंग में बाधा डालने के आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के व्यवहार पर भी टिप्पणी की थी।
मैनेजर बोले- पुलिस ने मांगा था खर्चा-पानी
मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। उनका आरोप है कि शूटिंग की अनुमति लेने से लेकर रात में शूटिंग के दौरान तक उनसे अप्रत्यक्ष रूप से खर्चा-पानी मांगा गया।
त्रिपाठी के मुताबिक, कैफे के बाहर शूटिंग के दौरान एक सब इंस्पेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की।
उन्होंने अधिकारी से शांति से बात करने का आग्रह किया, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके रीवा निवासी होने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि इस रीवा वाले को उठाओ।
मैनेजर का दावा है कि घटना के समय उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जो पूरी घटना का गवाह है। हालांकि, उनके पास घटना का कोई वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अपने साथ मौजूद व्यक्ति के बयान दिलवा सकते हैं।
कनाडिया थाने में बयान देने से इनकार
प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन वे कनाडिया थाने नहीं जाएंगे।
उनका कहना है कि जिस थाने की पुलिस पर आरोप लगे हैं, उसी थाने में जाकर बयान देना उचित नहीं समझते। वे अपना पक्ष एसीपी या डीसीपी के सामने रखना चाहते हैं।
शूटिंग की अनुमति पर भी उठे सवाल
इस पूरे विवाद में शूटिंग की अनुमति को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के लिए खजराना जोन-2 के एसीपी स्तर से अनुमति दी गई थी।
जबकि मध्य प्रदेश में फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए एमपी टूरिज्म विभाग के पोर्टल से आधिकारिक अनुमति लेने की व्यवस्था है।
एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि पुलिस ने केवल सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अनुमति दी थी। शूटिंग करने वाली टीम से पर्यटन विभाग की आधिकारिक अनुमति मांगी गई है, ताकि इसकी पुष्टि की जा सके।
वीडियो शेयर करने वालों को भी नोटिस
इधर, इंदौर पुलिस की सोशल मॉनिटरिंग सेल ने कपिल खादीवाला का वीडियो शेयर करने वाले कुछ लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
उनसे पूछा गया है कि वीडियो कहां से मिला, उसमें लगाए गए आरोपों को सही मानने का आधार क्या है और उन्हें प्रमाणित करने के लिए उनके पास कौन से साक्ष्य हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कही थी जांच की बात
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले में जांच कराने की बात कही थी। उनका कहना था कि सोशल मॉनिटरिंग सेल वीडियो का परीक्षण कर रही है। यदि पुलिसकर्मियों की गलती सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
वहीं, बिना तथ्यों की पुष्टि किए पुलिस की छवि खराब करने के उद्देश्य से वीडियो जारी किए जाने की बात साबित होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस पूरे मामले में कपिल खादीवाला और उनके मैनेजर के बयानों में अंतर सामने आया है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि शूटिंग के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और पैसे मांगने के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!