इंस्टाग्राम की दोस्ती से होटल तक का सफर: दुष्कर्म का आरोप; जमानत खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

फोटो वायरल करने की धमकी देकर साथ ले गया आरोपी, मुंबई के होटल में सात दिन रखा; कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
खुलासा फर्स्ट, गुना।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक विवाहिता के लिए मुसीबत बन गई। निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। आरोप है कि युवक महिला को पहले ग्वालियर, फिर दिल्ली और मुंबई ले गया।
इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी महिला, नहीं लौटी घर
19 सितंबर को महिला के पति ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद था। घर में रखे जेवर और बचत के पैसे भी नहीं मिले।
पुलिस ने जांच शुरू कर महिला को बरामद किया। मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में दर्ज बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ाईं।
निजी तस्वीरों को बनाया ब्लैकमेलिंग का हथियार
महिला ने कोर्ट में बताया कि नवंबर 2025 में वह पहली बार आरोपी से गुना के एक होटल में मिली थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें खींच ली थीं। बाद में वह रुपयों की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।
आरोपी ने कुछ तस्वीरें महिला के रिश्तेदारों और परिचितों को भी भेज दी थीं। इसके बाद महिला ने पति को पूरी बात बताकर आरोपी से संपर्क बंद कर दिया था।
दिल्ली में दो और मुंबई में सात दिन रखा
महिला का आरोप है कि लगातार धमकियों के चलते वह सितंबर में आरोपी के साथ चली गई। आरोपी उसे ग्वालियर के रास्ते दिल्ली ले गया, जहां दो दिन रुका।
इसके बाद मुंबई के एक होटल में सात दिन तक रखा। महिला ने दोनों शहरों में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत खारिज
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के पर्वतपुर निवासी आरोपी शादाब खान (22) ने कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में मुलाकात, निजी तस्वीरें और फिर ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच इस मामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। महिला के अनुसार शुरुआती संबंध सहमति से बने थे, लेकिन बाद में आरोपी निजी तस्वीरों के जरिए दबाव बनाने लगा।
गुना से दिल्ली और मुंबई तक के घटनाक्रम, होटल में ठहरने और घर से गायब जेवर व नकदी के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। इन पहलुओं की जांच से मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
घटनाक्रम में कई सवाल
- इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद होटल में मुलाकात और निजी तस्वीरें खींचने तक बात कैसे पहुंची?
- पति को ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बाद क्या पुलिस में शिकायत की गई थी?
- गुना से ग्वालियर, दिल्ली और मुंबई तक के सफर के दौरान क्या हुआ?
- दिल्ली में दो और मुंबई में सात दिन रहने के दौरान आरोपी किस तरह महिला पर दबाव बनाए हुए था?
- घर से गायब जेवर और बचत की रकम का क्या हुआ?
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!