केंद्रीय मंत्री को एनएसयूआई ने दिखाए काले झंडे: विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन, एपस्टीन के पोस्टर लहराए; जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
केंद्रीय मंत्री के विश्वविद्यालय पहुंचने के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेफरी एपस्टीन के पोस्टर भी लहराए। पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रम सचान समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
एपस्टीन के पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
केंद्रीय मंत्री के विश्वविद्यालय आगमन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन से जुड़े मामले को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने काले झंडों के साथ एपस्टीन के पोस्टर लहराकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बीच पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रम सचान सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
पुलिस कार्रवाई के बाद थमा प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद मौके पर विरोध प्रदर्शन थम गया। हालांकि, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की कुल संख्या और उनके खिलाफ किसी तरह का प्रकरण दर्ज किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया भी उपलब्ध नहीं है।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से पुरी के संपर्कों का मुद्दा उठाते हुए उनसे इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चौरसिया ने दावा किया कि अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्री की तस्वीरें सामने आई हैं। पुरी इन मुलाकातों को पेशेवर बताते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि तस्वीरों और दस्तावेजों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।
शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप
चौरसिया ने कहा कि इंदौर की पहचान देवी अहिल्याबाई होलकर के न्याय, संस्कार और मर्यादा से जुड़ी है। उन्होंने सवाल किया कि जिन मंत्री के पुराने संपर्कों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वे विद्यार्थियों को नैतिकता और संस्कारों का क्या पाठ पढ़ाएंगे?
कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर शिक्षण संस्थानों का राजनीतिक इस्तेमाल करने और विद्यार्थियों के बीच आरएसएस का वैचारिक एजेंडा परोसने का भी आरोप लगाया।
पद छोड़कर निष्पक्ष जांच का सामना करने की मांग
चौरसिया ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर हरदीप सिंह पुरी को मंत्री पद छोड़कर निष्पक्ष जांच का सामना करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर विपक्ष से नैतिकता की अपेक्षा करने और खुद सवालों के घेरे में आने पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!