कार्यप्रणाली को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती: 6 तहसीलदारों पर लगाया इतने रुपए का अर्थदंड; इस वजह से लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर इंदौर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। उज्जैन में जमीन पर कब्जे से जुड़े एक मामले में पांच साल तक शासन की ओर से जवाब पेश नहीं किए जाने पर कोर्ट ने 2021 से 2026 के बीच पदस्थ रहे 6 तहसीलदारों की लापरवाही पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
राशि अधिकारियों से बराबर वसूलने की छूट राज्य सरकार को दी
कोर्ट ने यह राशि संबंधित अधिकारियों से बराबर वसूलने की छूट राज्य सरकार को दी है। रकम सात दिन के भीतर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करनी होगी।
पांच साल से लंबित है जमीन पर कब्जे का विवाद
मामला उज्जैन की राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति से जुड़ा है। वर्ष 2021 से हाईकोर्ट में लंबित इस प्रकरण में संस्था ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं, जबकि तहसीलदार पहले ही कब्जा हटाने के आदेश दे चुके हैं।
मामले में मध्य प्रदेश शासन, उज्जैन कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी हल्का नंबर 64 को पक्षकार बनाया गया है।
संस्था की ओर से अधिवक्ता गौरव कुमार वर्मा ने पैरवी करते हुए शासन की ओर से बार-बार जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने पर आपत्ति जताई। इसके बावजूद पांच साल तक जवाब पेश नहीं किया गया।
मौजूदा तहसीलदार ने मांगी बिना शर्त माफी
हाईकोर्ट ने 17 नवंबर को संबंधित तहसीलदार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जस्टिस संदीप भट्ट की बेंच के सामने तहसीलदार मुकेश सोनी उपस्थित हुए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने मार्च 2026 में पदभार संभाला है। उनसे पहले वर्ष 2021 से 2026 के बीच पांच से छह अधिकारी इस पद पर रह चुके हैं। उन्होंने जवाब पेश नहीं होने पर कोर्ट से बिना शर्त माफी भी मांगी।
सात दिन में जमा करनी होगी जुर्माने की राशि
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पांच साल तक शासन की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही है। इस दौरान पद पर रहे किसी भी अधिकारी ने जवाब पेश कराने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
इससे न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हुई। कोर्ट ने विभाग को 60 हजार रुपए जमा कराने का आदेश दिया है। राज्य सरकार चाहे तो यह राशि 2021 से 2026 के बीच पदस्थ रहे संबंधित पांच-छह अधिकारियों से बराबर वसूल सकती है।
राशि सात दिनों के भीतर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करनी होगी। अगली सुनवाई 3 दिसंबर को शासन के वकील को भुगतान की रसीद भी पेश करनी होगी।
अधिकारियों को पहले भी दी थी चेतावनी
इससे पहले 17 नवंबर को हुई सुनवाई में भी कोर्ट ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई थी। शासकीय अधिवक्ता ने बताया था कि प्रशासन को जवाब के लिए सूचना भेजी गई, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इस पर बेंच ने कहा था कि जब अधिकारी शासन के वकील की सूचना का जवाब तक नहीं दे रहे हैं, तो न्यायालय के लिए मामले में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है।
कोर्ट ने एडवोकेट जनरल कार्यालय को प्रशासन और विधि एवं न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
पांच साल की कार्रवाई का देना होगा हिसाब
हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारी को शपथ-पत्र के जरिए यह बताने को कहा है कि वर्ष 2021 में याचिका दायर होने के बाद जमीन से जुड़े विवाद में अब तक क्या कार्रवाई की गई और पांच साल तक अदालत में जवाब क्यों नहीं दिया गया।
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में इस तरह की देरी दोबारा न हो।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!