गुस्सा होकर बेटे ने काटकर अलग कर दी थी पिता की हथेली: पिता-बहन की नृशंस हत्या में दिल्ली से हुआ गिरफ्तार; हुलिया बदलकर काट रहा था फरारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

गर्लफ्रेंड के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस, पूछताछ के लिए आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस
कमरे से चुराए सामान की बरामदगी के साथ कराया जाएगा क्राइम सीन रीक्रिएट
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संपत्ति के लिए पिता और बहन की नृशंस हत्या करने वाला बेटा आखिरकार दिल्ली के गुुरुग्राम से गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड की मदद से उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
दोहरे हत्याकांड के बाद फ्लाइट से दिल्ली भागा आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पहचान छिपाने के लिए उसने पगड़ी बांधकर अपना हुलिया तक बदल लिया था। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जब वह पिता की हत्या कर रहा था तो पिता ने गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया था। यह बात उसे इतनी नागवारा गुजरी कि उसने गुस्से में उस हाथ की हथेली ही काटकर अलग कर दी थी।
पुलिस टीम आरोपी को लेकर इंदौर आ रही है। आज उसे कोर्ट में पेश कर विस्तृत पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक पिता राजू यादव (50) और बहन हर्षिता यादव की हत्या के मामले में फरार आरोपी हर्ष यादव (28) की तलाश में पुलिस टीम चार दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए थी। हर्ष के नाबालिग साथी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी।
दोहरे हत्याकांड के बाद हर्ष फ्लाइट से दिल्ली भाग गया था। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले ही फ्लाइट और ट्रेन के टिकट बुक कर लिए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के दौरान दिल्ली में रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड की जानकारी जुटाई।
युवती को भरोसे में लेकर आरोपी का नया नंबर हासिल किया। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस कर गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हर्ष ने अपना हुलिया बदल लिया था। वह पगड़ी बांधकर अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था।
जांच के दौरान पुलिस को एक स्थान के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे, जिसमें आरोपी भुगतान करते नजर आया था। हालांकि, वह वहां से भी निकल गया था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पिता और बहन की हत्या करना स्वीकार किया है। अब उससे हत्या के बाद हर्षिता के कमरे से चुराकर ले जाए गए जेवर और संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए जायेंगे।
अब तक नहीं मिली काटी हुई हथेली
जानकारी के अनुसार जब राजू यादव का शव हातोद और गांधी नगर के बीच जंबूड़ी क्षेत्र के नाले में चादर से लिपटा हुआ मिला था। शव को बरामद कर पंचनामा बनाने के लिए जब चादर हटाई गई तो उसके बाएं हाथ की हथेली गायब थी, जो कि अब तक नहीं मिली है।
हालांकि हर्ष ने प्राथमिक पूछताछ में इतना जरूर बता दिया है कि जब उसका नाबालिग साथी पिता राजू यादव को झूठ बोलकर अरिहंत नगर स्थित उसके कमरे में लेकर पहुंचा था तो उसे देखकर पिता राजू भड़क गए थे। गुस्से में उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया था।
उसने पहले पिता की हत्या की फिर गुस्से में उस हाथ की हथेली को काटकर अलग कर दिया जिससे उन्होंने उसे तमाचा मारा था। पुलिस इंदौर आने पर हर्ष से पूछताछ कर पता लगायेगी कि उसने हथेली काटने के बाद कहां फेंकी थी।
संपत्ति के दस्तावेज और नकदी के लिए बहाया खून
राजू यादव ने 28 साल पहले हर्ष को गोद लिया था। मूलत: तंबोली बाखल निवासी राजू ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने पर अशोक नगर में करीब 50 लाख रुपए का मकान खरीदा था। पारिवारिक विवाद के चलते मकान बेचकर 25 लाख रुपए बेटी हर्षिता को दिए थे।
अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी हर्षिंता के पास थे। इसी को लेकर हर्ष विवाद करता था। पुलिस के मुताबिक संपत्ति हासिल करने के लिए हर्ष ने नाबालिग साथी के साथ पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। राजू का शव जंबूड़ी के नाले में, जबकि हर्षिता का शव कालानी नगर में मिला था।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!