वीडियो देखिये, तीन पार्षदों की सदस्यता का मामला हाईकोर्ट पहुंचा: कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं; नेता प्रतिपक्ष की याचिका पर प्रतिवादियों को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इंदौर नगर निगम के तीन पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
दरअसल, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद ममता सुनेर, वार्ड 17 के पार्षद शिवम यादव और वार्ड 23 की पार्षद विनिता मौर्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।
बाद में तीनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उनकी पार्षद सदस्यता समाप्त करने की मांग उठी थी। नगर निगम प्रशासन ने 26 मार्च 2026 को तीनों पार्षदों को अयोग्य घोषित करने की मांग खारिज कर दी थी।
निगम प्रशासन के आदेश को चुनौती
नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम प्रशासन के इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में तीनों पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मध्यप्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1956 की धारा 17(3) की संवैधानिक वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
याचिकाकर्ता का तर्क है कि पार्षदों की अयोग्यता पर निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार के पास होना निष्पक्ष प्रक्रिया के सिद्धांतों के विपरीत है।
16 दिसंबर की सुनवाई पर टिकी निगाहें
हाईकोर्ट ने याचिका पर संबंधित प्रतिवादियों से जवाब मांगा है। फिलहाल तीनों पार्षदों की सदस्यता को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अब 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर नगर निगम के राजनीतिक गलियारों की निगाहें टिकी हैं।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!