क्या अब इंदौर में करवट ले रही विपक्ष की राजनीति: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की हलचल; जनहित के मुद्दों पर खोला मोर्चा, सोनिला के तेवर से नई ऊर्जा की आहट
KHULASA FIRST
संवाददाता

सड़क पर कांग्रेस, संघर्ष के केंद्र में नेता प्रतिपक्ष, क्या जन आंदोलनों से सुप्त पड़ी पार्टी को मिलेगा नवजीवन?
सुप्त कांग्रेस में नई हलचल, दिखाई देने लगे संघर्ष के तेवर, जागता विपक्ष, क्या शुरू होगा नया दौर?
सोनिला की सियासी हुंकार
हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी पर मंडी हटाने के विरोध से शुरू हुआ आंदोलन हनुमान चालीसा के पाठ, साष्टांग दंडवत प्रदर्शन, नगर निगम मुख्यालय के घेराव और टाट-पट्टी बिछाकर दोबारा मंडी लगाने तक पहुंचा। बुधवार को पुलिस और निगम अमले के साथ टकराव के बाद मामला थाने और अदालत तक जा पहुंचा।
इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व की लगातार मौजूदगी देखने को मिली। छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी के सवाल पर कांग्रेस ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
सदन से सड़क तक नेता प्रतिपक्ष के तेवर... नगर निगम में भाजपा के भारी बहुमत के बीच नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया अब मैदानी संघर्षों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। निगम अधिकारियों से सीधे सवाल, प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध और प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी आवाज उठाने से उनकी राजनीतिक सक्रियता चर्चा में है।
हालांकि, निगम कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला आंदोलन के तौर-तरीकों पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
संगठन और नेता प्रतिपक्ष के बीच दिखा तालमेल...फूटी कोठी आंदोलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के साथ कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सांगठनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए यहां तक कहा कि गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने को भी तैयार हैं।
संगठन और निगम में विपक्ष के बीच दिखाई दे रहा यह तालमेल आने वाले दिनों में अन्य जनहित के मुद्दों पर कितना कायम रहता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
जनता के मुद्दों से राजनीतिक जमीन की तलाश...मकानों पर बुलडोजर चलने से लेकर छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी तक के मुद्दों पर कांग्रेस की सक्रियता दिखाई देने लगी है। शहर में नागरिक सुविधाओं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और कमजोर वर्गों की समस्याओं जैसे कई मुद्दे हैं, जिन पर विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस के सामने चुनौती केवल इन मुद्दों को उठाने की नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों को राहत दिलाने और उनके बीच निरंतर अपनी मौजूदगी बनाए रखने की भी है।
आक्रामकता के साथ राजनीतिक मर्यादा की चुनौती...मंडी आंदोलन के बीच सामने आए थप्पड़ कांड ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने एक दूसरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ कांग्रेस गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ निगम कर्मचारी से मारपीट का मामला उसके आंदोलन पर सवाल खड़े कर रहा है। जनहित के संघर्ष और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के बीच संतुलन साधना भी कांग्रेस नेतृत्व के लिए आवश्यक होगा।
क्या सुप्त कांग्रेस को मिलेगी संजीवनी...इंदौर में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने, संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता से संवाद कायम रखने की है। फूटी कोठी के आंदोलन ने शहर में कांग्रेस की सक्रियता और विपक्ष की भूमिका को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
अब देखना होगा कि संघर्ष के ये तेवर कुछ घटनाओं तक सीमित रहते हैं या निरंतर जन आंदोलनों का आधार बनते हैं। क्या सड़क पर दिखाई दे रही कांग्रेस की यह सक्रियता संगठन में नई जान फूंक पाएगी?
क्या नेता प्रतिपक्ष और शहर अध्यक्ष का तालमेल कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा का स्रोत बनेगा? इंदौर की राजनीति में अब इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
भाजपा की मजबूत राजनीतिक पकड़ वाले इंदौर में लंबे समय से अपने राजनीतिक प्रभाव के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अब सड़कों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती दिखाई दे रही है। नगर निगम की सत्ता से वर्षों से दूर कांग्रेस जनहित के स्थानीय मुद्दों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।
फूटी कोठी सब्जी मंडी का आंदोलन इसी राजनीतिक सक्रियता की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया के आक्रामक तेवर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की सक्रियता ने शहर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। सवाल उठने लगा है कि क्या संघर्ष की यह ऊर्जा लंबे समय से सुप्त पड़े कांग्रेस संगठन के लिए नवजीवन साबित होगी?
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!