देखिए वीडियो: ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ में अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का खुलासा; करोड़ों की ठगी के इतने आरोपी गिरफ्तार, इतना कैश बरामद, 10 राज्यों में दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र में हुई करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में राजगढ़ पुलिस ने बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चलाए गए ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपए नकद, चार वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल समेत कुल 2.92 करोड़ रुपए से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है।
35 दिन चला ऑपरेशन, 30 हजार किमी किया पीछा
पुलिस टीम ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 35 दिनों तक लगातार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने लगभग 30 हजार किलोमीटर का सफर तय किया और 3 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।
जांच में गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगे 2 करोड़
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। भरोसा कायम करने के लिए गिरोह ने फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपए के RTGS का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया।इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लेकर भोपाल बुलाया और वहां उससे 2 करोड़ रुपए कैश हासिल कर फरार हो गए।
हवाला और आंगड़िया नेटवर्क से रकम ठिकाने लगाई
ठगी की रकम को छिपाने और अलग-अलग जगह पहुंचाने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर हवाला और आंगड़िया नेटवर्क का इस्तेमाल किया।
रकम को देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी का जांच में खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
इंदौर में भी बड़ी ठगी की थी तैयारी
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तारी से पहले गिरोह इंदौर में एक और बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, हवाला नेटवर्क से जुड़े लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और आगे की जांच में गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपियों के बारे में और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!