खबर
Top News

देखिए वीडियो: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 3:02 pm
शेयर करें:

खंडवा/इंदौर।
लोकायुक्त इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के एक उपयंत्री को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी उपयंत्री की पहचान अशोक गौतम (61) के रूप में हुई है। लोकायुक्त के अनुसार आरोपी ने ठेकेदार से बकाया भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस करने के एवज में 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

भुगतान और सिक्योरिटी राशि लौटाने के बदले मांगी रिश्वत
लोकायुक्त के मुताबिक शिकायतकर्ता लखन राठौर, निवासी ग्राम धूलवाड़ा, तहसील सनावद, जिला खरगोन ने 10 सितंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में पुनासा स्थित NVDA कार्यालय के अंतर्गत चौकीदार कक्ष और जनरेटर कक्ष निर्माण का ठेका लिया था।

ठेकेदार के अनुसार निर्माण कार्य करीब एक वर्ष में पूरा कर दिया गया था। इसके बाद कार्य के भुगतान के लिए बिल कार्यालय में जमा किए गए।

शिकायतकर्ता को करीब 13 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त हो चुका था, जबकि कुछ राशि का भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस किया जाना बाकी था।

आरोप है कि इसी लंबित भुगतान और सिक्योरिटी राशि वापस करने के बदले उपयंत्री अशोक गौतम ने 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के बाद बनाई गई ट्रैप योजना
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि होने के बाद 23 सितंबर 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के मार्गदर्शन और निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

तकनीकी कक्ष में हुई कार्रवाई
लोकायुक्त के अनुसार ट्रैप की कार्रवाई कार्यालय कार्यपालन यंत्री, नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28, पुनासा, जिला खंडवा के तकनीकी कक्ष में की गई। आरोपी अशोक गौतम नर्मदा घाटी विकास से जुड़े कार्यालय में उपयंत्री के पद पर पदस्थ बताए गए हैं।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। टीम द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त टीम में निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक विजय कुमार, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक शैलेंद्र सिंह बघेल और आरक्षक कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

3 minutes ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

16 minutes ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

25 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

29 minutes ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

32 minutes ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

40 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

42 minutes ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

about 1 hour ago
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

about 1 hour ago
थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस
Indore

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

about 1 hour ago
होर्डिंग गिरने से हादसा
Top News

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

about 2 hours ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

about 2 hours ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 2 hours ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!