खबर
Top News

देखिये बाबा बर्फानी की पहली झलक: अभी इतने फीट का प्राकृतिक शिवलिंग बना; जानिये किसने किए सबसे पहले दर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 1:40 pm
शेयर करें:
देखिये बाबा बर्फानी की पहली झलक

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। बर्फ से बना प्राकृतिक शिवलिंग अब करीब 6 से 7 फीट ऊंचाई का हो चुका है। यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा में तैनात जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। श्रद्धालु बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग से यात्रा कर सकेंगे।

3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार यह संख्या 5 लाख के पार पहुंच सकती है। पिछले वर्ष 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 5 लाख से ज्यादा रहा था।

रास्तों पर अब भी भारी बर्फ
यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में अभी भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। सामान्य इलाकों में 6 से 8 फीट बर्फ मौजूद है। सीमा सड़क संगठन दोनों मार्गों को यात्रा के लिए तैयार करने में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि 15 जून तक रास्ते पूरी तरह बहाल कर दिए जाएंगे।

समूह पंजीकरण बंद
5 से 30 लोगों के समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण बंद कर दिए गए हैं। हालांकि अकेले या छोटे समूह में आने वाले यात्रियों के लिए स्लॉट उपलब्ध रहने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की निर्धारित शाखाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

इस बार मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
यात्रियों के लिए इस बार टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें कमरे, अटैच्ड वॉशरूम, गर्म और ठंडे पानी की सुविधा के साथ पैंट्री भी होगी।

संवेदनशील इलाकों में नहीं लगेंगे कैंप
बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों को ‘नो एंट्री जोन’ घोषित किया है। इस बार ऐसे स्थानों पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे। यात्रा मार्गों को चौड़ा करने, पुल मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने का काम भी तेजी से चल रहा है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 9 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 9 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 9 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 9 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 9 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 9 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 10 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 10 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 10 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 10 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 10 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 10 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 10 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 10 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 10 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 10 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!