कहां से बसें नहीं हटीं तो आंदाेलन की चेतावनी: किस घटना के बाद किस पार्षद ने दिया ऐसा अल्टीमेटम; इस इलाके में क्यों फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवलखा इलाके में सोमवार को खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। घटना इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार नजर आया और गैस सिलेंडर फटकर उछलने लगे। आसपास की रिहायशी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। बड़ी दुर्घटना बाल-बाल टली। इस घटना के बाद नगर निगम के MIC मेंबर और पार्षद मनीष शर्मा ने धरना दे दिया और प्रशासन को 12 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। या तो बसें हटें, नहीं तो उग्र आंदोलन होगा।
वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से बस में आग लग गई और देखते ही देखते पास खड़ी दूसरी बसें भी चपेट में आ गईं। घटना के वक्त मौके पर 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। मनीष शर्मा उस वक्त बस्ती में टैंकरों से पानी सप्लाई कराने गए थे। आग की सूचना मिलते ही उन्होंने तीनों टैंकर तत्काल घटनास्थल पर बुलवा लिए और पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई।
तीन घंटे धरने पर बैठे, फिर मिला आश्वासन
घटना के बाद मनीष शर्मा रहवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। बाद में DCP रावत, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 12 दिनों के भीतर बसें हटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
यह कोई पहली घटना नहीं
मनीष शर्मा ने साफ कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है । इससे पहले भी यहां बसों में आग लग चुकी है। नवलखा एक घनी रिहायशी बस्ती है जहां करीब 50 हजार लोग निवास करते हैं। ऐसे इलाके में भारी वाहनों का अड्डा और बार-बार आग लगने की घटनाएं किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में बसें नहीं हटाई गईं तो रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो चक्काजाम भी होगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!