खबर
Top News

टैंकरों पर वार्ड नंबर अनिवार्य लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार: नगर निगम ने जल वितरण व्यवस्था में की सख्ती; बिना स्टीकर और सूचना वाले टैंकरों के संचालन पर लगाई रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मई 2026, 1:58 pm
शेयर करें:
टैंकरों पर वार्ड नंबर अनिवार्य लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की जल प्रदाय व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ाई है। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान टैंकरों के संचालन में कई गंभीर कमियां और अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसे देखते हुए अब पूरी वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मैदानी हकीकत यह सामने आई कि शहर के कई वार्डों में दौड़ रहे निगम के टैंकरों पर न तो वार्ड क्रमांक दर्ज था और न ही उन पर निःशुल्क जल सेवा की जानकारी लिखी थी। इस स्पष्ट पहचान के अभाव में कई टैंकर निर्धारित क्षेत्रों के बजाय दूसरे इलाकों में पानी बांट रहे थे, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

इस मामले में संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने अब स्पष्ट कर दिया है कि बिना वार्ड नंबर और बिना आवश्यक स्टीकर वाले टैंकरों को किसी भी सूरत में सेवा में नहीं लिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सभी जोन के अधिकारियों और स्वास्थ्य निरीक्षकों को पाबंद किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे हर एक टैंकर की जांच करें और उन पर अनिवार्य रूप से संबंधित वार्ड की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर अंकित करवाएं।

यदि इसके बाद भी किसी टैंकर पर जानकारी अधूरी पाई जाती है तो न केवल संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा, बल्कि इलाके के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर ने की समीक्षा
जल संकट की गंभीरता को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी बीजलपुर स्थित नर्मदा प्रोजेक्ट के कंट्रोल रूम पहुंचकर शहर में हो रही जल आपूर्ति की बारीकी से समीक्षा की। महापौर ने स्पष्ट लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी के इस दौर में शहर के किसी भी नागरिक को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कंट्रोल रूम से ही निर्देश दिए कि टैंकरों के फेरों और उनके निर्धारित रूट की सघन मॉनिटरिंग की जाए ताकि जल वितरण में होने वाली मनमानी को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया तेज
निगम प्रशासन ने उन क्षेत्रों की सूची भी तैयार की है जहां पाइपलाइन का दबाव कम होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। इन प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से तुरंत पानी पहुंचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही, हाइड्रेंट निर्माण, कुओं की सफाई और जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है।

निगम का साफ संदेश है कि जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। जो भी अफसर या कर्मचारी फील्ड में मुस्तैद नहीं पाया जाएगा या जनता की शिकायतों की अनदेखी करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अब हर टैंकर की लोकेशन और उसके द्वारा बांटे गए पानी का हिसाब मुख्यालय को अनिवार्य रूप से देना होगा।

संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

2 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

15 minutes ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

22 minutes ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 1 hour ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 1 hour ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 2 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 2 hours ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 19 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 20 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 20 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 20 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 21 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!