सावन सोमवार पर बदली व्यवस्था: वीआईपी को 15 मिनट में ओंकारेश्वर के दर्शन; आम भक्त कतार में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
सावन सोमवार पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने नई प्रवेश और निकास व्यवस्था लागू कर दी है। शनिवार से शुरू हुई इस व्यवस्था में वीआईपी और सामान्य श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। इसका असर दर्शन के समय पर भी देखने को मिल रहा है। वीआईपी श्रद्धालुओं को 10 से 15 मिनट में दर्शन हो रहे हैं, जबकि सामान्य श्रद्धालुओं को करीब 1 से सवा घंटे तक कतार में रहना पड़ रहा है।
वीआईपी के लिए नंदी गेट से एंट्री, लकड़ी द्वार से निकासी
नई व्यवस्था के तहत वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए नंदी गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। दर्शन के बाद उन्हें लकड़ी द्वार से बाहर निकाला जाएगा। 100 रुपए शुल्क देकर वीआईपी दर्शन की सुविधा लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार बनाई गई है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार अलग रूट होने के कारण वीआईपी श्रद्धालु महज 10 से 15 मिनट में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर पा रहे हैं।
सामान्य श्रद्धालुओं को 1 से सवा घंटे का समय
सामान्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था पहले की तरह कतार के जरिए रहेगी। सामान्य दर्शन पूरी तरह निशुल्क है। मौजूदा व्यवस्था में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब एक घंटे का समय लग रहा है। भीड़ बढ़ने पर यह समय सवा घंटे या इससे ज्यादा भी हो सकता है।
मंदिर प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था से दर्शन की गति बढ़ी है। अब एक मिनट में 100 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं।
सावन में क्यों बढ़ती है भीड़?
नर्मदा नदी के किनारे स्थित ओंकारेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सावन के महीने में यहां भगवान शिव के दर्शन के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन सोमवार और वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है।
भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में लंबी कतारें लगती हैं और कई बार श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसी समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने सामान्य और वीआईपी दर्शन के लिए अलग-अलग रूट तैयार किए हैं।
सिंहस्थ 2028 को लेकर भी तैयारी
ओंकारेश्वर में लागू की गई नई व्यवस्था को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन के साथ प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
ओंकारेश्वर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
सावन सोमवार को श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से शहर में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए ओंकारेश्वर शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
बाहरी वाहनों को शहर के मुख्य मार्गों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुराने बस स्टैंड और दंडी आश्रम की ओर से भी बाहरी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना होगा। इसके लिए ट्रेचिंग ग्राउंड और ताम्रकार पार्किंग में व्यवस्था की गई है। स्थानीय निवासियों और अधिकृत वीआईपी वाहनों को नियमों के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!