रिटायर्ड अधिकारी के घर विजिलेंस का छापा: सोना-चांदी सहित 35 करोड़ की संपत्ति मिली; दीवारों में छिपाकर रखा था कैश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारकर भारी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति बरामद की है।
26 घंटे तक चली तलाशी
करीब 26 घंटे तक चली तलाशी में टीम को 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे के आभूषण, 1.62 करोड़ नकद और करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ आंकी गई है।
दीवारों और कमरों में छिपाकर रखा था कैश
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों, दीवारों और कमरों में पैकेटों में छिपाकर रखे गए ₹1.62 करोड़ नकद बरामद किए गए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और हीरे के जेवर भी मिले।
2024 में दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार का मामला
ललित कुमार मूल रूप से रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ 2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय वह आगरा में ARTO के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रहते हैं। अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद 7 जुलाई को विजिलेंस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की।
15 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले
जांच के दौरान लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में स्थित मकान, फ्लैट, प्लॉट और कृषि भूमि से जुड़े 15 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब ₹13 करोड़ बताई जा रही है।
कारें, रिवॉल्वर और निवेश के दस्तावेज भी बरामद
तलाशी में विजिलेंस टीम को टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में 1 करोड़ से अधिक निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा घर की आलीशान साज-सज्जा और महंगे घरेलू सामान पर किए गए बड़े खर्च के भी प्रमाण मिले हैं।
विजिलेंस विभाग ने बरामद सभी संपत्तियों और दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। मामले में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!