वीडियो कॉल रैकेट का खुलासा: विदेशी वेबसाइट के जरिए हो रही थी अश्लील कॉलिंग; 7 युवती एक युवक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
गाजियाबाद से साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन अश्लील वीडियो कॉल के जरिए अवैध कमाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। यह रैकेट सेवियर स्ट्रीट मार्केट स्थित दो फ्लैटों से लंबे समय से संचालित हो रहा था।
सूचना मिलने के बाद मारा छापा
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से फ्लैट नंबर 612 पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देखा कि वहां मौजूद महिलाएं और युवतियां लैपटॉप व कंप्यूटर के जरिए लाइव वीडियो कॉल कर रही थीं।
कॉल के दौरान वे विदेशी वेबसाइट “स्ट्रिप चैट” पर जुड़े लोगों के सामने आपत्तिजनक गतिविधियां कर रही थीं। इसी तरह पास के फ्लैट नंबर 601 में भी समान गतिविधि चल रही थी।
मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किए बरामद
पुलिस ने दोनों फ्लैटों से कुल 7 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया। मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, वेब कैमरे, वाई-फाई राउटर, यूपीएस, गोल लाइट, लाइट स्टैंड और अन्य तकनीकी सामान शामिल हैं। इन सभी का इस्तेमाल हाई-क्वालिटी वीडियो कॉल के लिए किया जा रहा था।
फर्जी नाम से बनाते थे प्रोफाइल
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी नाम और नकली आईडी के जरिए वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाते थे। वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर अवैध रूप से पैसे कमाए जाते थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार अन्य शहरों और राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस की कार्रवाई
एसीपी प्रियाश्री पाल के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

किचन में आग भड़कने से मचा हड़कंप:मकान में मौजूद थे 40 छात्र और 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:खाते में एक दिन में जमा हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा; 34 राज्यों के मामलों से जुड़ा मिला कनेक्शन

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान

पति की मुश्किल में दिया साथ:अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल

प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री:जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे:शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप:सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर

देवी अहिल्या की नगरी का प्रभार छोड़ने से पहले दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री:ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी:सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; उत्पादों पर होगी चेतावनी, दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव

शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल:किससे बोले थे-आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं; अब ये मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू:अब हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद; शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया:देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!