दुष्कर्म मामले में घिरे उत्तमस्वामी ने कृषि भूमि पर बनाया अवैध आश्रम: खसरे में खेती; जमीन पर पक्का निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
दुष्कर्म केस में घिरे उत्तमस्वामी के जबलपुर स्थित आश्रम को लेकर नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार हीरापुर बंधा गांव में नेशनल हाईवे से सटी जमीन पर बना आश्रम कृषि भूमि पर है। डायवर्शन नहीं कराया गया। भवन निर्माण की अनुमति भी नहीं ली गई।
मंगलवार को लोकसेवा केंद्र से जारी खसरे की प्रति में भूमि का मद कृषि दर्ज है। राजस्व नियमों के अनुसार जमीन कृषि मद में है तो डायवर्शन और निर्माण अनुमति के बिना पक्का निर्माण अवैध है। एसडीएम शहपुरा मदनसिंह रघुवंशी ने भी पुष्टि की कृषि भूमि पर बिना डायवर्शन निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन जांच करेगा डायवर्शन हुआ या नहीं और निर्माण की अनुमति ली थी या नहीं।
तीन से पांच हजार वर्गफीट में पक्का निर्माण
खसरा नंबर 46/1 में दर्ज भूमि 21 अगस्त 2025 को ‘मां नर्मदा श्री उत्तम शांतिनाथ’ के नाम रजिस्टर्ड हुई। कुल रकबा एक एकड़ से अधिक (करीब 67 हजार वर्गफीट) है। करीब 3 से 5 हजार वर्गफीट में पक्का आश्रम बना है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक साल में नया निर्माण भी हुआ है जबकि खसरे के कॉलम नंबर 10 में अब भी फसल के रूप में उड़द की खेती दर्ज है। जानकारी के मुताबिक भूमि संत शांतिनाथ ने उत्तमस्वामी को दी थी। शांतिनाथ का आश्रम कुंडलपुर में है।
सटी जमीन पर दूसरे स्वामी का नाम
आश्रम से सटी जमीन मंगलनाथ स्वामी के नाम दर्ज है। दोनों को संत शांतिनाथ का शिष्य बताया जाता है। 15 से 19 फरवरी तक आयोजित भागवत कथा का पंडाल मंगलनाथ की भूमि पर था।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!