कार्रवाई पर हंगामा: 70 दुकानों के ओटले-पार्टिशन तोड़े; दुकानदारों की सड़क जाम करने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट ,इंदौर।
रानीपुरा इलाके में सोमवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। निगम की रिमूवल टीम दुकानों के बाहर बने ओटले और अस्थायी पार्टिशन हटाने पहुंची थी। कार्रवाई रानीपुरा से संजय सेतु ब्रिज की ओर बढ़ी तो दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच विवाद हो गया।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी के बाद कुछ दुकानदारों ने रानीपुरा रोड जाम करने की कोशिश की। कुछ लोग सड़क के बीच खड़े होकर वाहनों को रोकने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दुकानदारों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
60-70 दुकानों के बाहर बने ओटले-पार्टिशन हटाए
नगर निगम की रिमूवल टीम सोमवार को अमले और तीन थानों के पुलिस बल के साथ रानीपुरा पहुंची। टीम ने एक के बाद एक करीब 60 से 70 दुकानों के बाहर बने अस्थायी पार्टिशन और ओटले हटाए।
इसके अलावा फुटपाथ पर लगी करीब 8 से 10 गुमटियां भी हटाई गईं। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ दुकानदारों ने विरोध किया। कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ विरोध बढ़ता गया और निगम अधिकारियों तथा दुकानदारों के बीच तीखी बहस होने लगी।
रिमूवल अधिकारी से बहस के बाद बढ़ा विवाद
कार्रवाई के दौरान रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद कराने और सड़क पर उतरकर जाम लगाने की कोशिश की। कुछ लोग सड़क के बीच खड़े होकर वाहनों को रोकने लगे, जिससे मौके पर यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने सड़क से हटाया, फिर शुरू हुई कार्रवाई
स्थिति बिगड़ने की सूचना पर ACP विनोद दीक्षित और ACP रूबिना मिजवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़े दुकानदारों को किनारे किया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
इसके बाद निगम की टीम ने दोबारा कार्रवाई शुरू की। रानीपुरा के बाद निगम का अमला जेल रोड पहुंचा, जहां भी दुकानों के बाहर बने अस्थायी निर्माण हटाए गए।
पहले कई बार कराई गई थी मुनादी
नगर निगम के भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि रानीपुरा शहर के मध्य क्षेत्र में आता है और पीक आवर्स में यहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। सड़क और फुटपाथ पर अस्थायी निर्माण और दुकान का सामान रखे जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था।
उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई से पहले कई बार मुनादी कराई गई थी। दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से भी दुकान के बाहर बने अस्थायी निर्माण हटाने और सामान सड़क पर नहीं रखने की समझाइश दी गई थी।
दोबारा अतिक्रमण किया तो फिर होगी कार्रवाई
बिरथरिया के अनुसार, दुकानों के बाहर बनाए गए पार्टिशन और ओटलों के कारण सड़क और फुटपाथ पर उपलब्ध जगह कम हो रही थी। इसी वजह से इन्हें हटाया गया।
उन्होंने कहा कि ये निर्माण अस्थायी प्रकृति के थे, इसलिए इनके लिए अलग से नोटिस देने की आवश्यकता नहीं थी। दुकानदारों को दोबारा अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई है कि वे अस्थायी निर्माण न करें और दुकानों के बाहर सामान न रखें।
ऐसा करने पर फिर से जब्ती और कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तुकोगंज, सेंट्रल कोतवाली और एमजी रोड थाने का पुलिस बल तैनात रहा।
संबंधित समाचार

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!