सरकारी जमीन को लेकर बवाल: निजी बताकर भाजपा विधायक ने खरीदा; मामला लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू और हाईकोर्ट तक पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज भूमि को निजी बताकर करोड़ों रुपये में बेच दिया गया और अब वहां फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी की जा रही है। मामला लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।
भाजपा विधायक ने खरीदा
विवाद करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है, जिसे 2 मार्च 2026 को यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपये में खरीदा। कंपनी से जुड़े नामों में भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय और इकबाल सिंह गांधी का उल्लेख किया गया है।
पार्किंग के रूप में उपयोग हो रही
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सौदे में शामिल कुछ खसरा नंबरों की जमीन वर्तमान में महाकाल मंदिर की पार्किंग के रूप में उपयोग हो रही है। दावा किया गया है कि यह भूमि पहले राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय जमीन के रूप में दर्ज थी, लेकिन बाद में कथित मिलीभगत से इसे निजी खातों में दर्ज कर दिया गया।
जांच की मांग की
उज्जैन निवासी कांग्रेस पार्षद राजेंद्र कुवाल ने मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। साथ ही मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई है।
जमीन की कीमत अधिक बताई जा रही
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जमीन को कृषि भूमि बताकर कम कीमत पर रजिस्ट्री कराई गई, जबकि उसका वास्तविक उपयोग व्यावसायिक है। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार जमीन की कीमत कहीं अधिक बताई जा रही है।
सरकार को हुआ करोड़ों का नुकसान
आरोप है कि इससे सरकार को करोड़ों रुपये के स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क का नुकसान हुआ। वहीं महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि हरि फाटक और कल्प क्षेत्र की पार्किंग नगर निगम के अधीन है और जमीन उपयोग से जुड़ी जानकारी नगर निगम से प्राप्त की जा सकती है।
आरोपों को निराधार बताया
इधर भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री पूरी तरह वैध दस्तावेजों और नियमानुसार जमा शुल्क के आधार पर की गई है।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!