कारोबारी प्रतिष्ठानों के नाम आने से मचा हड़कंप: प्रशासनिक संरक्षण में चला कथित जमीन घोटाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सबसे कीमती व संरक्षित मानी जाने वाली ग्रीन-बेल्ट जमीन पर सबसे बड़े भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है। विदुर नगर और झूलेलाल नगर सह. संस्थाओं के नाम पर फर्जी दस्तावेज, कूटरचित नामांतरण, अवैध रजिस्ट्रियां और डमी संस्थाएं बनाकर हजारों प्लॉट बेच दिए गए।
आरोप है कि सहकारिता विभाग, कलेक्ट्रेट, रजिस्ट्रार कार्यालय व कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से 1000 करोड़ से अधिक की शासकीय व ग्रीन-बेल्ट भूमि बेच दी गई। शिकायतकर्ताओं ने इसे संगठित भूमाफिया नेटवर्क बताते हुए एफआईआर दर्ज करने, जमीन की रिकवरी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
5 हजार से ज्यादा फर्जी प्लॉट बेचने का आरोप- आरोपों के मुताबिक विदुर नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के नाम पर रजिस्ट्री क्रमांक 2584 और 2585 दिनांक 14 सितंबर 1995 के आधार पर 135.69 एकड़ ग्रीन-बेल्ट जमीन पर कब्जा जमाया गया।
इसके बाद इस भूमि पर 5000 से अधिक फर्जी प्लॉट बेच दिए गए। शिकायत में कहा गया है कि जमीन की मूल स्थिति और मालिकाना हक छिपाकर अपात्र लोगों को सदस्य बनाया गया तथा नियमों के खिलाफ एक ही परिवार को दो-दो, तीन-तीन प्लॉट तक आवंटित कर दिए गए।
835 पुराने आवंटियों का क्या हुआ?- शिकायत में यह बड़ा सवाल भी उठाया गया है कि वर्ष 1975 से 1995 के बीच जिन 835 लोगों को संस्था द्वारा भूखंड आवंटित किए गए थे, उनकी जमीन आखिर कहां गई? आरोप है कि पुराने सदस्यों के भूखंड निरस्त कर नए फर्जी सदस्य बनाए गए और करोड़ों रुपए की जमीन पर नया खेल शुरू कर दिया गया।
चर्चित कारोबारी प्रतिष्ठानों के नाम का खुलासा- शिकायत में शहर के कुछ चर्चित कारोबारी प्रतिष्ठानों के नाम का खुलासा किया गया है। इनमें शिरोमणि ज्वेलर्स (सराफा बाजार), आरती स्वीट्स (टॉवर चौराहा), गुलमोहर मार्केटिंग और आर्य कन्फेक्शनरी (पोलो ग्राउंड) का उल्लेख किया गया है।
आरोप है कि 3 नवंबर 2015 को जांच के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन पूरा मामला वर्षों तक दबाकर रखा गया। हर बार जांच का हवाला देकर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, जबकि जमीन की खरीदी-बिक्री लगातार जारी रही।
28 एकड़ पर खड़ी कर दी ‘डमी’ झूलेलाल नगर संस्था
मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह कि विदुर नगर की ही जमीन में से 28.33 एकड़ भूमि निकालकर झूलेलाल नगर संस्था नाम से कथित डमी संस्था बनाई गई। रजिस्ट्री क्रमांक 4829 और 4830 दिनांक 24 मार्च 1998 के जरिये इस जमीन को कृषि भूमि बताकर बेच दिया गया। आरोप है कि यहां भी 2000 से ज्यादा अतिरिक्त प्लॉट काटे गए और रजिस्ट्री शुल्क में अवैध छूट लेकर शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।
संस्था पर कब्जा, रिश्तेदारों को सदस्यता और प्लॉटों की बंदरबांट
आरोप है कि 1997-98 में संस्था की बैठकों के जरिये राजकुमार खतुरिया, मोहन रामरख्यानी और नारायणदास ने मिलकर संस्था के प्रमुख पदों पर कब्जा कर लिया। बाद में अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों को सदस्य बनाकर प्लॉट आवंटित किए गए।
ऑडिट रिपोर्ट में एक ही पते के पांच-पांच और छह-छह लोगों को सदस्य बनाए जाने का उल्लेख बताया गया है, जबकि सहकारिता अधिनियम के अनुसार पहले से मकान या प्लॉट रखने वाला व्यक्ति संस्था का सदस्य नहीं बन सकता।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!