अस्पताल में हंगामा: चाकूबाजी और तोड़फोड़ से मची दहशत; दो घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
जिला अस्पताल में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जमकर बवाल हो गया। शराब ठेकेदार के कर्मचारियों और कथित अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इमरजेंसी वार्ड में चाकूबाजी हो गई।
तोड़फोड़ से मची दहशत
घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे दुर्गानगर चौराहे पर एक चार्टर्ड बस और चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई थी।
साथी भी अस्पताल पहुंचे
हादसे में वाहन में सवार शराब ठेकेदार के कर्मचारी आयुष, दौलत, सुरेंद्र और आकाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान मोहनगिरि निवासी गीतेश अहिरवार और कपिल लोधी सहित अन्य साथी भी अस्पताल पहुंचे।
आरोपियों ने चाकू से किया हमला
आरोप है कि तभी शेरपुरा निवासी अक्षय जैन, प्रिंस कुचबंदिया, चना और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज के बाद मामला हिंसक हो गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
अस्पताल परिसर में की जमकर तोड़फोड़
हमले में गीतेश अहिरवार और कपिल लोधी घायल हो गए। वहीं अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई। मरीजों के पर्चे बनाने वाले कक्ष के कांच टूट गए और कंप्यूटर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कुछ समय तक पर्चे बनना बंद रहे। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ, डॉक्टरों और मरीजों में दहशत फैल गई।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में अड़ीबाजी, चाकूबाजी और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अक्षय जैन और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यायालय ने अक्षय जैन को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!