सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया घाट का निरीक्षण: गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के साथ सिंहस्थ-2028 की तैयारी के तहत शनि मंदिर त्रिवेणी क्षेत्र में 778 करोड़ की लागत से बन रहे घाट का निरीक्षण किया। गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने 29.15 किमी लंबे घाट निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्य कर रही है। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया 778 करोड़ लागत के घाटों पर 150 से अधिक पहुंच मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। 18.20 किमी लंबी रिटेनिंग वॉल व 7 किमी घाट निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
टनल में 12 किमी में से 8.15 किमी खुदाई पूरा हो चुकी है, जबकि कट एंड कवर डक्ट के अधिकांश हिस्सों में निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर परियोजना को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी उपस्थित रहे।
त्रिवेणी क्षेत्र में पौधारोपण
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनि मंदिर त्रिवेणी क्षेत्र में नीम, पीपल और रुद्राक्ष के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा हरित क्षेत्र बढ़ाना और वन संपदा का संरक्षण प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का भी निरीक्षण किया। दोनों ने टनल के भीतर उतरकर गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया 919.94 करोड़ रुपए की इस परियोजना का उद्देश्य कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा में मिलने से रोकना है। इसके लिए 30.15 किलोमीटर लंबा क्लोज डक्ट और 12 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जा रही है।
संबंधित समाचार

कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!