केंद्रीय कृषि मंत्री ने की प्रधानमंत्री से शिकायत: इस पर जताई नाराजगी; PMO ने मांगा MP सरकार से जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक नया मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान केंद्रीय कृषि ने मध्य प्रदेश में कृषि वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री से शिकायत की।
कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि कई मौकों पर वे मध्य प्रदेश में मौजूद थे, इसके बावजूद उन्हें कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया। उन्होंने इस संबंध में अपनी आपत्ति प्रधानमंत्री के सामने रखी।
PMO ने मांगा सरकार से जवाब
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। PMO की ओर से पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में भी इस मामले को लेकर हलचल बढ़ गई।
इसके बाद राज्य सरकार ने अब तक आयोजित कृषि वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों और उनमें शिवराज की मौजूदगी का विवरण देते हुए जवाब तैयार किया है।
सरकार ने कहा- पांच में से चार कार्यक्रमों में साथ रहे
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य के तीन जिलों में अब तक कृषि वर्ष से जुड़े पांच कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें से कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साथ मंच साझा किया।
सरकार का कहना है कि एक कार्यक्रम में शिवराज ने स्वयं आने के बजाय अपने प्रतिनिधि को भेजा था।
विदिशा में भी मिला मंच
सरकार के जवाब में 20 जून 2026 को विदिशा में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। बताया गया कि यह आयोजन शिवराज के संसदीय क्षेत्र में हुआ और इसमें उन्हें मंच दिया गया था।
इसके अलावा भोपाल और इंदौर में आयोजित कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में भी शिवराज की मौजूदगी का हवाला सरकार ने दिया है।
सीहोर, रायसेन और विदिशा में हुए आयोजन
सरकार के मुताबिक कृषि वर्ष से जुड़े कार्यक्रम सीहोर, रायसेन और विदिशा में आयोजित हुए। इनमें से चार कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा करने की बात कही गई है। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा था।
इंदौर में कृषि पर केंद्रित BRICS सम्मेलन के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान के साथ होने का उल्लेख सरकार के जवाब में किया गया है।
मूंग खरीदी को लेकर भी चल रहा विवाद
इस घटनाक्रम के बीच मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर भी विवाद चल रहा है। ऐसे में शिवराज की प्रधानमंत्री से शिकायत और उसके बाद PMO की ओर से जवाब मांगने की खबर ने प्रदेश की सियासत में चर्चा बढ़ा दी है।
कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी का विवरण दिया
राजनीतिक गलियारों में इसे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश सरकार के बीच तालमेल से जुड़े एक नए घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार के जवाब में कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी का विवरण देकर यह स्पष्ट करने की कोशिश की गई है कि उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया गया।
संबंधित समाचार

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!