केदारनाथ में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा 1 सितंबर से
मद्महेश्वर व तुंगनाथ घाटियों से होकर बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी
खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने केदारनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आयोग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक मौजूदा क्षतिग्रस्त 11 केवी भूमिगत लाइन को 33 केवी डबल सर्किट ओवरहेड लाइन में बदलने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 11.12 करोड़ रुपये है, जिसे यूपीसीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पहले ही मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट के लिए 70 प्रतिशत राशि ऋण (आरईसी लिमिटेड से) और 30 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की इक्विटी के माध्यम से जुटाई जाएगी।
सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक लगभग 10.40 किलोमीटर लंबी भूमिगत लाइन को ओवरहेड लाटिस टॉवर लाइन में बदला जाएगा। यह अपग्रेडेशन केवल अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी प्रकृति का है, जो केदारनाथ धाम में प्रस्तावित 33/11 केवी सब-स्टेशन और आगामी रोपवे प्रोजेक्ट की बिजली जरूरतों को पूरा करेगा।
यूईआरसी ने बिना पूर्व अनुमति के टेंडर प्रक्रिया और कार्य शुरू करने पर यूपीसीएल को कड़ी चेतावनी दी है लेकिन केदारनाथ यात्रा की महत्ता को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को पोस्ट-फैक्टो (कार्योत्तर) मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही आयोग ने सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के नियमों (जैसे 250 मीटर की स्पैन सीमा) का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह यात्रा आगामी 1 सितंबर से प्रारंभ होगी। कालीमठ घाटी सहित पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं का कालीमठ घाटी पहुंचना भी शुरू हो गया है।
दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि तृतीय चरण में भगवती चामुण्डा मद्महेश्वर घाटी और तुंगनाथ घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों व गांवों का भ्रमण करेंगी। इस दौरान ग्रामीण भगवती चामुण्डा का विधि-विधान से स्वागत और पूजा-अर्चना करेंगे। वे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
समिति के संरक्षक कृपाल सिंह राणा ने जानकारी दी कि यात्रा का विशेष आकर्षण यह है कि भगवती चामुण्डा मद्महेश्वर और तुंगनाथ घाटियों का भ्रमण करने के बाद भूवैकुण्ठ मोक्ष धाम बद्रीनाथ पहुंचेंगी। बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना से यात्रा का धार्मिक महत्व और बढ़ जाएगा।
समिति के सलाहकार त्रिलोक सिंह रावत के अनुसार, यह दिवारा यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाली यात्रा भी है। भगवती के गांव-गांव पहुंचने पर ग्रामीण पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत करते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल होकर भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि तृतीय चरण की इस यात्रा को लेकर कालीमठ घाटी के साथ-साथ मद्महेश्वर और तुंगनाथ घाटियों में भी उत्साह का माहौल है। यात्रा मार्ग के गांवों में श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!