दिल दहला देने हादसे के बाद अनुत्तरित सवाल: क्या सो रहा है नाकाम सिस्टम; आदेश रखे ताक पर, लापरवाही की पराकाष्ठा, कौन है इतनी मौतों का जिम्मेदार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/जबलपुर।
बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने एक बार फिर व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। जिस सैर पर लोग खुशियां मनाने निकले थे, वही सफर कई परिवारों के लिए मौत का कारण बन गया। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें और प्रत्यक्षदर्शियों की बातें सिस्टम की नाकामी की गवाही दे रही हैं। सबसे मार्मिक दृश्य वह था, जब एक मां का शव उसके छोटे बच्चे के साथ लाइफ जैकेट में लिपटा मिला। यह तस्वीर सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उस भरोसे के टूटने की कहानी कहती है, जो लोगों ने व्यवस्था पर किया था।
चेतावनी थी, फिर भी नहीं रुका क्रूज
मौसम विभाग ने घटना से करीब चार घंटे पहले तेज आंधी की चेतावनी जारी कर दी थी। इसके बावजूद क्रूज संचालन जारी रहा। हादसे के समय हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे से अधिक थी और डैम में ऊंची लहरें उठ रही थीं।
आदेशों की अनदेखी
गंभीर सवाल यह भी है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद डीजल से चलने वाले क्रूज का संचालन कैसे हो रहा था। नियमों के अनुसार ऐसे क्रूज को नदी और डैम में चलाने पर रोक है, लेकिन यहां रोजाना कई फेरों में संचालन किया जा रहा था।
लापरवाही की लंबी सूची
प्राथमिक जानकारी में कई चूक सामने आई हैं। वह यह कि प्रतिबंध के बावजूद डीजल क्रूज का संचालन, मौसम चेतावनी के बावजूद सवारी जारी, आंधी शुरू होने के बाद भी क्रूज को किनारे नहीं लगाया गया, लाइफ जैकेट पहनने के नियमों का पालन नहीं कराया गया और आपात स्थिति में क्रू स्टाफ की निष्क्रियता। इन सभी कारणों ने मिलकर इस हादसे को और भयावह बना दिया।
सवालों के घेरे में पूरा तंत्र
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता का प्रतीक बनकर सामने आया है। टूरिज्म विभाग, स्थानीय प्रशासन, क्रूज संचालन एजेंसी और निगरानी तंत्र—सभी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद जांच के आदेश जरूर दे दिए गए हैं, लेकिन यह भी बड़ा सवाल है कि क्या जांच की आंच जिम्मेदारों तक पहुंचेगी या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में सिमट जाएगा।
मुआवजा बनाम जवाबदेही
हर हादसे के बाद मुआवजे की घोषणा होती है, लेकिन क्या कुछ लाख रुपए किसी के अपने की कमी पूरी कर सकते हैं? जिन परिवारों ने अपने बच्चे, मां, पत्नी या पूरे परिवार को खो दिया, उनके लिए यह नुकसान अपूरणीय है।
क्या मिलेगा न्याय?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी? क्या सिस्टम की खामियां दूर की जाएंगी? या फिर कुछ समय बाद यह मामला भी भुला दिया जाएगा? बरगी डैम हादसा चेतावनी है सिर्फ प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए। अगर अब भी सुधार नहीं हुआ, तो ऐसी त्रासदियां दोहराई जाती रहेंगी और हर बार कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!