एक नहीं ले जा पाए तो दूसरी बाइक धकेलकर ले गए चोर: एक बाइक पर आए थे तीन आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहरभर में दोपहिया चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। महीनेभर में ही 50 से ज्यादा वाहन चोरी हो गए। ऐसा नहीं कि पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद नहीं किए हैं, लेकिन ये कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है।
पिछले दिनों हीरा नगर क्षेत्र से एक दोपहिया चोरी हो गया। चोर दो जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। एक जगह तो वाहन नहीं ले जा पाए, दूसरी जगह से ले गए।
श्रद्धाश्री कॉलोनी, बर्फानीधाम के सामने रहने और ट्रांसपोर्ट की जॉब करने वाले श्रवण शर्मा ने बताया कि उनके पास पल्सर 160 गाड़ी क्रमांक एमपी09 झेडक्यू 3112 थी।
26 मई को भतीजा नितिश गाड़ी कैलाशपुरी कॉलोनी (हीरानगर) ले गया था। वहां घर के सामने गाड़ी खड़ी की थी। सुबह जागा तो गाड़ी गायब थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला एक बाइक पर तीन चोर आए थे।
करीब 10 मिनिट में गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे डायरेक्ट करने के बाद धक्का मारकर घर से दूर ले गए और बाइक में उसे चालू कर निकल गए।
चोरों ने पहले क्षेत्र में ही एक अन्य जगह पर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन दो पहिया गाड़ी घर के ठीक नीचे खड़ी थी और गली संकरी होने के चलते वह किसी के जागने और पकडऩे जाने की संभावना से डरकर चोरी की मामूली नाकाम कोशिश कर निकल गए।
ये वारदात भी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। सुबह ही पता चला एक अन्य गाड़ी और चोरी हुई थी, जो कि गाड़ी मालिक को क्षेत्र में ही मिल गई। संभवत: पेट्रोल खत्म होने पर बदमाश उसे छोड़ गए थे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!