दो महिलाओं ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं से फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
फांसी लगाकर जान दे दी
पहला मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के अमर टेकरी का है, जहां 25 वर्षीय दीक्षा पति विपिन टटवाडे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है। पति विपिन ने पत्नी को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
तबीयत थी खराब
पुलिस को दिए बयान में पति ने बताया कि रविवार को दीक्षा की तबीयत खराब थी। उन्होंने उसे डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इलाज कराने से मना कर दिया। बाद में घर पर ही क्लिनिक संचालित करने वाले डॉक्टर को बुलाकर ड्रिप लगाने की बात हुई थी।
कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली
विपिन के अनुसार रात में दीक्षा मोबाइल चलाती रही, जबकि वह और बच्चे सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे नींद खुलने पर पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश करने पर वह दूसरे कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
शादी को हो चुके थे 10 साल
पति ने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके थे और परिवार में दो बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
वहीं दूसरा मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के संविद नगर का है, जहां 36 वर्षीय आरती पति गोपाल पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब 2 बजे पति गोपाल की नींद खुली तो पत्नी को फंदे पर लटका पाया।
मामले की जांच शुरू
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोपाल मूल रूप से सागर का निवासी है और इंदौर में वाहन वॉशिंग का काम करता है। परिवार में दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!