जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार: एक को पैर में लगी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा क्षेत्र के चर्चित जहरीली शराबकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी में हुई मुठभेड़ के दौरान मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस का दावा- आरोपियों ने की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 3 बजे टीम आरोपियों की तलाश में मालथौन क्षेत्र में मौजूद थी।
नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास पुलिस टीम का आरोपियों से सामना हुआ। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान मनीष लोधी और आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान मनीष के पैर में गोली लगी। आशीष ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
दो देशी कट्टे और पांच कारतूस बरामद
मौके से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस द्वारा हथियारों की जब्ती और चिकित्सकीय परीक्षण सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जहरीली शराब मामले में कई आरोपी फरार
बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों में दर्ज जहरीली शराब प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस ने शराब बनाने, सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को आरोपी बनाया है। मनीष लोधी और आशीष साहू भी इसी मामले में वांछित बताए जा रहे थे।
पुलिस जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, इस नेटवर्क में अवैध शराब तैयार करने से लेकर उसे आसपास के गांवों में पहुंचाने तक अलग-अलग लोगों की भूमिका रही है।
मनीष लोधी पर पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कथित तौर पर अलग नाम से शराब दुकान का लाइसेंस हासिल किया था। मामले की जांच के दौरान इस संबंध में अलग से कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।
अवैध शराब तैयार करने और सप्लाई की जांच
जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क में शराब तैयार करने वाले स्थान, कच्चे माल की व्यवस्था और सप्लाई चैन से जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, ततरवारा क्षेत्र में अवैध शराब तैयार किए जाने और उसे आसपास के गांवों में सप्लाई किए जाने के आरोपों की भी जांच जारी है।
मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को मामले में आगे की पूछताछ और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!