खबर
Top News

राजवाड़ा पर लग गए दो यूनिपोल: दिनभर ट्रैफिक का रहता है दबाव; हादसा हुआ तो हो सकता है जान का खतरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 4:15 pm
शेयर करें:
राजवाड़ा पर लग गए दो यूनिपोल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों से मिलीभगत कर विज्ञापन कंपनी ने राजवाड़ा पर दो यूनिपोल लगा दिए, जबकि शहर के ह्रदयस्थल पर यूनिपोल लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन कमाई के लिए निगम अफसरों ने ठेकेदार को मनमानी करने की छूट दे दी है। इससे राजवाड़े की सुंदरता में ग्रहण लग गया है। विशालकाय यूनिपोल से हादसे का खतरा है।

नगर निगम में अफसरशाही हावी है। इसके चलते निगम में नियमों को ताक पर रखकर अफसर अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसके चलते शहर में डिवाइडर, फुटपाथ, ग्रीनबेल्ट सहित पुल से सटकर यूनिपोल बनाकर विज्ञापन कंपनियों के कर्ताधर्ता कमाई कर रहे हैं, जबकि निगम अफसर अपनी कमाई की वजह से इन विज्ञापन कंपनियों के कर्ताधर्ताओं को मनमानी करने की छूट दे रहे हैं। इसके चलते ही विज्ञापन कंपनी ने शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर दो यूनिपोल बनाकर उनमें विज्ञापन लगाना शुरू कर दिया है।

इन यूनिपोल की बीस फीट से अधिक ऊंचाई होने और सड़क किनारे होने से कभी भी हादसा हो सकता है। जबकि राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक का सर्वाधिक दबाव रहता है। ऐसे में हादसा हुआ तो शहरवासियों के लिए जानलेवा हो सकता है, लेकिन निगम अफसरों ने इन बातों को दरकिनार कर यूनिपोल बनवा दिए। नियम विरुद्ध बनाए गए यूनिपोल के निर्माण रोकने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।

कमीशन का खेल
सूत्रों की मानें तो नगर निगम में विज्ञापन कंपनी हर माह निगम को लाखों रुपए टैक्स अदा करती है। जबकि अफसरों को अलग से हर माह कमिशन के नाम पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इसके चलते ही निगम अफसरों ने विज्ञापन कंपनी के कर्ताधर्ताओं को मनमानी करने की छूट दे रखी है।

इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो विज्ञापन कंपनी पर जितना टैक्स हर माह बनता है, उतनी राशि भी जमा नहीं कराई जाती है। इस तरह विज्ञापन कंपनी को निगम अफसरों की लापरवाही से मनमानी करने का लाइसेंस मिल गया है।

जानलेवा यूनिपोल
नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से विज्ञापन कंपनियों ने शहर के डिवाइडर, ग्रीनबेल्ट सहित राजबाड़ा पर भी याूनिपोल बनाकर लाखों रुपए महीने की कमाई शुरु कर दी है। शहर में लगाए गए अवैध यूनिपोल की जांच तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने कराई थी तो उसमें जांच अधिकारी तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और अर्थ जैन ने बीआरटीएस के यूनिपोल को क्लीनचिट दे दी थी।

जबकि शहर की कई सड़कों व डिवाइडरों के साथ फुटपाथ पर बनाए गए जानलेवा यूनिपोल अवैध बताए जा रहे हैं। इसके बाद भी निगम अफसर मौन साधे बैठे हैं।

बेबस अफसर
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के पास भी शहर भर में लगाए गए यूनिपोल के मामलो की शिकायत पहुंच गई है। इससे यह कहा जा रहा है कि इस बार विज्ञापन कंपनियों पर कार्रवाई हो सकती है। जिससे सडक़ किनारे फुटपाथ, डिवायडर, चौराहो पर बनाए गए यूनिपोल को लेकर विज्ञापन कंपनियों पर कार्रवाई हो सकती है। लेकिन विज्ञापन कंपनियो के कर्ताधर्ताओ की राजनीतिक पैठ के आगे अब तक सभी निगमायुक्त बेबस रह गए। ऐसा ही इस बार भी हो सकता है।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 3 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 3 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 3 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 3 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 4 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 4 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 4 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 4 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 5 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 5 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 5 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 5 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 5 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 6 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 6 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 6 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 6 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 6 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!