दो आत्महत्याओं से सनसनी: ठेकेदार ने जहर खाया; युवक ने लगाई फांसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। एक मामले में ठेकेदार ने जहर खाकर जान दे दी, जबकि दूसरे में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला विदुर नगर का है, जहां द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के निवासी अजय वर्मा ने रविवार को जहर खा लिया।
परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। अजय ठेकेदारी का काम करते थे और परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं।
बढ़ गया था कर्ज
परिजनों और दोस्तों के अनुसार, कुछ समय पहले उन्होंने नया मकान खरीदा था और निर्माण कार्य के चलते उन पर कर्ज बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और प्रॉपर्टी बेचने की बात भी कर रहे थे। पुलिस आर्थिक और पारिवारिक दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
युवक ने लगाई फांसी
दूसरा मामला बाणगंगा क्षेत्र के सुमन नगर का है, जहां 22 वर्षीय नितिन ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नितिन एक कपड़े की दुकान पर काम करता था, जबकि उसके पिता फर्नीचर का काम करते हैं। परिवार ने आत्महत्या के पीछे किसी स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं दी है।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!