वीआईपी रोड पर एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: कार के हैंडब्रेक के पास छिपा रखी थी; क्राइम ब्रांच ने जब्त की 2.10 लाख की ड्रग्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने शहर में नशे के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पकड़ा। आरोपियों के पास से 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। उक्त ड्ग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक कार में बैठकर मादक पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर नीले-सफेद रंग की कार में बैठे संदिग्ध युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अकरम खान निवासी देपालपुर बताया। तलाशी लेने पर कार के हैंडब्रेक के पास छिपाकर रखी पारदर्शी पन्नी में 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली।
इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में अकरम ने अपने साथी जावेद उर्फ जग्गू कुरैशी निवासी हातोद का नाम भी बताया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अकरम पर पहले से आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। वह दिहाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता है और दसवीं तक पढ़ा है। दोनों आरोपियों से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!