एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर कनाड़िया पुलिस ने दो मामलों में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे कुल 24.55 ग्राम एमडी ड्रग्स के अलावा चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर की रात कनाड़िया थाना पुलिस की टीम टीपीएस-05 रोड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सफेद स्कूटी पर बैठे एक संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में पहचान राजा उर्फ राजू राठौर (23), निवासी अरावली परिसर, भूरी टेकरी, इंदौर के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 11.96 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। उसके पास मिली स्कूटी बंगाली चौराहे के पास सर्विस रोड, पलासिया क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में केस दर्ज किया है।
इसी रात पुलिस ने टीपीएस-09, बिचौली हप्सी के पास मुख्य मार्ग पर बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य संदिग्ध को पकड़ा। उसकी पहचान इसराइल (40) निवासी ग्राम अत्तर, जिला खंडवा, हाल मुकाम खजराना के रूप में हुई।
तलाशी में उससे 12.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। जांच में मोटरसाइकिल राजबाड़ा क्षेत्र से चोरी की होना सामने आया। पुलिस एमडी और वाहन चोरी के मामले में बारीकी से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सहर्ष यादव सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सब्जी बेचने वाला निकला ड्रग्स पेडलर
एमडी ड्रग्स तस्करी में क्राइम ब्रांच ने फरार 21 वर्षीय देवांश उर्फ देबू को परदेशीपुरा से गिरफ्तार किया है। वह नौवीं तक पढ़ा है और सब्जी बेचता है।
पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए रिषभ चौहान और मयंक उर्फ कृष्णा रघुवंशी ने पूछताछ में देवांश का नाम लिया था। उसे पकड़कर मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
12 अक्टूबर को टीम शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान रिषभ चौहान को 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपए बताई गई। मौके से एक काले रंग का बैग, जिस पर के-बॉक्स लिखा था, और नारंगी रंग का ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने रिषभ और मयंक से पूछताछ की। दोनों से मिली जानकारी और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर देवांश उर्फ देबू की कथित भूमिका सामने आई थी। वह फरार था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तलाश की और घेराबंदी कर पकड़ा। इसके बाद उसे मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया।
अब सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस... देबू की गिरफ्तारी के बाद जांच का अगला सिरा एमडी ड्रग्स के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े लोगों तक पहुंचना है। पुलिस पता लगा रही है मादक पदार्थ कहां से आया था, सप्लाई किनके माध्यम से की जा रही थी। नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!