दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की गई जान; अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुडैल थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक किसान और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खेत में ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत
पुलिस के मुताबिक निरंजनपुर निवासी 58 वर्षीय केदार पुत्र कुंवर गोगाखेड़ी स्थित अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चलाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे वाहन से नीचे गिर पड़े।
ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से गुजर गया
हादसे में ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। खेत में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गोकुलदास अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि केदार के परिवार में एक बेटा है, जो खेती-किसानी का काम करता है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
वहीं देवगुराड़िया क्षेत्र के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में 23 वर्षीय प्रीतम सिंह साल की मौत हो गई। प्रीतम दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रीतम को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। सड़क हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है, जबकि ट्रैक्टर दुर्घटना के मामले में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!